Air India flight cancellations: टाटा ग्रुप की एयरलाइन- एयर इंडिया (Air India) कुछ खास रूट्स पर अपने नैरोबॉडी (narrowbody) विमानों का संचालन अस्थायी रूप से घटा रही है। यह फैसला बार-बार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच लिया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यह कटौती उसके नैरोबॉडी नेटवर्क का 5% से भी कम हिस्सा है।
तीन रूट्स पर सेवाएं बंद, 19 रूट्स पर कटौती
एयर इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा, “पहले वाइडबॉडी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा के बाद, एयर इंडिया ने आज अपने नैरोबॉडी नेटवर्क में 5% से कम की अस्थायी कटौती की है।” इस फैसले के तहत तीन रूट्स पर उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं, 19 रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या कम की गई है। यह बदलाव 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा।
एयर इंडिया ने कहा, 'यह स्वैच्छिक फैसला नेटवर्क की संपूर्ण स्थिरता को मजबूत करने और यात्रियों को अंतिम समय पर होने वाली असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है।'
इन रूट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से बंद:
इन रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटी
यात्रियों के लिए रिफंड-रीशेड्यूलिंग का विकल्प
एयर इंडिया ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में री-अकमोडेशन, फ्री रीशेड्यूलिंग या फुल रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।
एयरलाइन ने कहा, “हम प्रभावित यात्रियों से सीधे संपर्क कर रहे हैं ताकि उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट्स, मुफ्त रीशेड्यूलिंग या पूरे रिफंड की सुविधा दी जा सके। नया शेड्यूल हमारी वेबसाइट airindia.com, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हम अपनी पूरी सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।”
क्या होते हैं नैरोबॉडी और वाइडबॉडी विमान?
नैरोबॉडी विमान छोटे और मिडियम रेंज के रूट्स के लिए होते हैं। इनमें एक ही गलियारा होता है और यात्रियों की क्षमता सीमित होती है- 100 से 240 तक। ये विमान अधिकतर घरेलू और कम दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइट्स में इस्तेमाल होते हैं। इनमें ईंधन खपत कम होती है, इसलिए ये किफायती माने जाते हैं। जैसे कि Airbus A320 और Boeing 737।
वहीं, वाइडबॉडी विमान (Widebody Aircraft) वो बड़े यात्री विमान होते हैं जिनकी केबिन चौड़ाई काफी अधिक होती है और इनमें आमतौर पर दो या तीन आइसल (aisle) यानी गलियां होती हैं। इन्हें "डबल आइसल एयरक्राफ्ट" भी कहा जाता है। इनमें आमतौर पर 250 से 850 यात्री बैठ सकते हैं। जैसे कि Boeing 787 Dreamliner और Airbus A330।