Ajit Pawar Plane Crash: उड़ान से पहले विमान से हुआ कोई छेड़छाड़? बारमती पहुंची फॉरेंसिक टीम...CID ने शुरू की जांच

हादसे वाली जगह पर महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौजूद रही। यह जांच उसी दिन की गई, जब हादसे में शामिल Learjet 45 का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया। मौके से सामने आए वीडियो में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बारामती एयरस्ट्रिप के पास गिरे विमान के पिछले हिस्से की जांच करते हुए देखा गया।

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया।

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की जगह पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने शुक्रवार को जांच की। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौजूद रही। यह जांच उसी दिन की गई, जब हादसे में शामिल Learjet 45 का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया। मौके से सामने आए वीडियो में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बारामती एयरस्ट्रिप के पास गिरे विमान के पिछले हिस्से की जांच करते हुए देखा गया। बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने भी क्रैश की हादसे की जांच उसी दिन शुरू कर दी है।

हादसे की जांच कर रही है CID

बताया गया है कि विजिबिलटी कम होने की स्थिति में विमान, टेबलटॉप एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। पहली कोशिश के बाद दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश भी नाकाम रही, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ। इस विमान दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। जांच के तहत टीम क्रैश साइट से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है। इस बीच, पवार परिवार ने आज सुबह दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की अस्थियां एकत्र कीं। यह कार्यक्रम बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में हुआ। इस दौरान अजीत पवार के दोनों बेटे जय और पार्थ मौजूद रहे। उनके 85 वर्षीय चाचा शरद पवार भी वहां शामिल हुए। अजीत पवार का अंतिम संस्कार कल ही किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे, क्योंकि बारामती पवार परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है।


हादसे में पांच लोगों की हुई है मौत

इस विमान हादसे में पायलट सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शाम्भवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की भी मौत हो गई थी। यह हादसा बारामती की एयरस्ट्रिप से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ था। टक्कर के बाद विमान आग के बड़े गोले में बदल गया। चश्मदीदों के मुताबिक, अजीत पवार की घड़ी से ही उनकी पहचान हो सकी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।