Get App

Akhilesh Yadav Video: ब्‍लैक जींस, सफेद टी शर्ट और लंबे बाल... बिना 'लाल टोपी' के अखिलेश यादव का नया स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, सेल्फी लेने की होड़

Akhilesh Yadav New Look: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव हाल ही में एयरपोर्ट पर अपने पारंपरिक राजनीतिक परिधान से बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए। उन्होंने काली जींस, सफेद टी-शर्ट और काले बूट पहन रखे थे। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान उनके सिर पर समाजवादी पार्टी की पहचान मानी जाने वाली लाल टोपी नहीं थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 2:10 PM
Akhilesh Yadav Video: ब्‍लैक जींस, सफेद टी शर्ट और लंबे बाल... बिना 'लाल टोपी' के अखिलेश यादव का नया स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, सेल्फी लेने की होड़
Akhilesh Yadav New Look: समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार बिना 'लाल टोपी' के दिखाई दिए

Akhilesh Yadav New Look: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक सामने आया है। वैसे तो अखिलेश यादव का नाम आते ही लोगों के जेहन में सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर लाल टोपी और पैरों में काले चमड़े के जूते पहने एक सादगीपूर्ण राजनीतिक छवि उभर आती है। लेकिन हाल ही में अखिलेश यादव एक ऐसे अंदाज में नजर आए, जिसने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी में दिखने वाले अखिलेश नए वायरल वीडियो में ब्लैक जींस और सफेत टी-शर्ट वाले कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते जब वह अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर किसी ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब उनके समर्थक इंटरनेट पर इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए अखिलेश यादव की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के साथ कई आम लोग और सुरक्षाकर्मी सेल्फी लेते हुए नजर आए।

पहली बार नए अंदाज में दिखे अखिलेश

साल 2017 में सपा की कमान संभालने के बाद से अखिलेश अपनी सादगी वाली पहचान को लगातार बनाए रखा है। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर वह अपने पारंपरिक राजनीतिक परिधान से बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए। उन्होंने काली जींस, सफेद टी-शर्ट और काले बूट पहन रखे थे। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान उनके सिर पर समाजवादी पार्टी की पहचान मानी जाने वाली लाल टोपी नहीं थी। उनका यह नया अंदाज युवा, ऊर्जावान और स्टाइलिश नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें