Delhi Weather Today: सोमवार को दिल्ली में तेजा हवाओं और कहीं-कहीं हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, वहीं अब मंगलवार, 16 जून को राजधानी में मौसम फिर से खराब होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह और दोपहर के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की से हल्की बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है और आंधी-तूफान के दौरान इसके झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37°C से 39°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है।
