पाकिस्तान से तनाव के बीच, भारत में 7 मई को होगा हमलों से बचने का सेफ्टी मॉकड्रिल, MHA ने कई राज्यों को दिए ये निर्देश

MHA का ये फैसला ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है और दोनों के बीच किसी बड़े संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। इस हमले में 26 आम नागरिकों की मौत हुई, जिसमें ज्यादातर कश्मीर घूमने आए टूरिस्ट थे

अपडेटेड May 05, 2025 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तान से तनाव के बीच, भारत में 7 मई को होगा हमलों से बचने का सेफ्टी मॉकड्रिल, MHA ने कई राज्यों को दिए ये निर्देश

भारत पाकिस्तान के रिश्तों में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को सेफ्टी मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है। भारत सरकार के सूत्र के हवाल से बताया गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। MHA का ये फैसला ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है और दोनों के बीच किसी बड़े संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। इस हमले में 26 आम नागरिकों की मौत हुई, जिसमें ज्यादातर कश्मीर घूमने आए टूरिस्ट थे।

इस ड्रिल में पब्लिक अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग करने के लिए कुछ चुनिंदा इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। इसके साथ ही, छात्रों सहित नागरिकों को हवाई हमलों या बमबारी जैसी आपात स्थितियों के दौरान किस तरह से रिस्पांस और बचाव करना है, उसके तरीके के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।


न्यूज एजेंसी ANI ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि MHA ने राज्यों को दिए निर्देश में कई तरह के उपाय करने को कहा है, जैसे-

  • 1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएं।
  • 2. हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सिविल डिफेंस पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को ट्रेनिंग दी जाए।
  • 3. क्रैश ब्लैक आउट के दौरान क्या करना है।
  • 4. महत्वपूर्ण प्लांट/फैसिलिटी को हमल से पहले छिपाने और बचाने का प्रावधान।
  • 5. इवेक्वेशन प्लान को अप्रगेड करना और उसका रिहर्सल करना।

क्या होता है सिविल डिफेंस मॉकड्रिल?

गृह मंत्रालय की ओर से कई राज्यों को सिविल डिफेंस मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया गया है। सिविल डिफेंस मॉकड्रिल का मतलब है आम लोगों की सुरक्षा के लिए किया गया एक अभ्यास, जिसमें यह सिखाया जाता है कि अगर कोई आपदा, जैसे बम हमला, आग, भूकंप या आतंकी हमला हो जाए, तो लोग और बचाव दल कैसे जल्दी और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया करें।

सिविल डिफेंस मॉकड्रिल एक तरह का नकली अभ्यास होता है, जिसमें दिखाया जाता है कि अगर कोई हमला या आपदा हो जाए, तो हम कैसे अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं।

इसमें शामिल हो सकते हैं:

  • अलार्म बजाना
  • लोगों को सुरक्षित जगह ले जाना (Evacuation)
  • फायर ब्रिगेड और पुलिस की कार्रवाई
  • फर्स्ट एड देना
  • सुरक्षा नियमों का पालन करना

इंडिया के आर्थिक और कूटनीतिक जाल में फंसा पाकिस्तान, जानिए कैसे तेजी से खोखली हो रही पाक इकोनॉमी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।