Amitabh Kant on Delhi AQI: दिल्ली की हवा दिवाली के बाद जहरीली हो चुकी है। पूर्व नीति आयोग के CEO और G20 शेरपा अमिताभ कांत ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण प्रबंधन पर सीधा हमला बोला और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 'जीने और सांस लेने के अधिकार' के ऊपर 'पटाखे जलाने के अधिकार' को प्राथमिकता दी है। X पर अपनी भड़ास निकालते हुए अमिताभ कांत ने दिल्ली की खराब होती हवा का डरावना सच सामने रखा।
