अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की एक सीनियर प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगभग तीन दशकों से धार्मिक भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा रहा है। उनका दावा है कि लगातार पर्सनल और प्रोफेशनल लाइव में इतने तनाव के कारण उन्हें गंभीर पीड़ा झेलनी पड़ी है और इस वजह से उनका गर्भपात भी हो चुका है। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रचना कौशल ने वरिष्ठ अधिकारियों पर हिंदू होने के कारण उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
