Get App

अंडमान के समंदर से निकला 'गैस का महा-खजाना', ऑयल इंडिया की लगी बंपर लॉटरी! विदेशी तेल-गैस इंपोर्ट से मिलेगी निजात

Andaman Sea Gas Discovery: यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर समुद्र में खोदा गया है। इस कुएं की ड्रिलिंग 355 मीटर गहरे पानी में की गई है। इओसीन फॉर्मेशन में 1900 मीटर से अधिक की गहराई पर किए गए शुरुआती उत्पादन परीक्षण के दौरान लगातार फ्लेरिंग देखी गई, जिससे प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुख्ता पुष्टि हो गई

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 7:01 PM
अंडमान के समंदर से निकला 'गैस का महा-खजाना', ऑयल इंडिया की लगी बंपर लॉटरी! विदेशी तेल-गैस इंपोर्ट से मिलेगी निजात
गैस की यह मौजूदगी 'श्री विजयापुरम-3' नामक एक्सप्लोरेटरी कुएं में पाई गई है

Andaman Gas Discovery: भारत के एनर्जी सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक खबर सामने आ रही है। अंडमान समुद्र में खोज अभियान चला रही सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को प्राकृतिक गैस का एक और बड़ा भंडार तलाशने में सफलता मिली है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बड़ी खोज की आधिकारिक घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री ने 'X' पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे अंडमान समुद्र में 'ऊर्जा के अवसरों का महासागर' करार दिया और ऑयल इंडिया लिमिटेड की पूरी टीम को बधाई दी। यह खोज भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

तट से 15 किमी दूर 355 मीटर गहरे पानी में हुई ड्रिलिंग

इस महत्वपूर्ण गैस भंडार की खोज अंडमान बेसिन में चलाए जा रहे मौजूदा अन्वेषण अभियान के तहत की गई है। गैस की यह मौजूदगी 'श्री विजयापुरम-3' (Sri Vijayapuram-3) नामक एक्सप्लोरेटरी कुएं में पाई गई है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर समुद्र में खोदा गया है। इस कुएं की ड्रिलिंग 355 मीटर गहरे पानी में की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें