Get App

तमिलनाडु BJP में बड़ा झटका! अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद प्रदेशाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी

Tamil Nadu: करु नगराजन ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अन्नामलाई के नए राजनीतिक दल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने अन्नामलाई को निडर और बेबाक नेता बताते हुए कहा कि वह किसी भी व्यक्ति की गलती पर खुलकर सवाल उठाते हैं, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:17 PM
तमिलनाडु BJP में बड़ा झटका! अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद प्रदेशाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी
तमिलनाडु BJP में बड़ा झटका! अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद दो और नेताओं ने छोड़ी पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने भी बीजेपी से नाता तोड़ लिया।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कारु नागराजन और प्रदेश सचिव सुमति वेंकटेश ने अपने पदों और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की पुष्टि की।

अन्नामलाई की नई पार्टी में जाएंगे नगराजन

करु नगराजन ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अन्नामलाई के नए राजनीतिक दल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने अन्नामलाई को निडर और बेबाक नेता बताते हुए कहा कि वह किसी भी व्यक्ति की गलती पर खुलकर सवाल उठाते हैं, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें