Get App

देश के इस राज्य में बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! ऑस्ट्रेलिया जैसा कदम उठाएगी सरकार

Andhra Pradesh : नारा लोकेश ने कहा कि एक तय उम्र से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे वहां दिखने वाले कंटेंट को सही तरह से समझ नहीं पाते। इसी वजह से बच्चों की सुरक्षा के लिए एक सख्त और मजबूत कानून की जरूरत पड़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:28 PM
देश के इस राज्य में बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! ऑस्ट्रेलिया जैसा कदम उठाएगी सरकार
Social media ban: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है।

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है। आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने कहा है कि राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की योजना पर काम कर रही है। यह कदम उसी तरह का होगा, जैसा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में लागू किया गया था। दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ब्लूमबर्ग से बातचीत में उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट को पूरी तरह समझ नहीं पाते। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक मजबूत कानून बनाना आज की जरूरत है।

नारा लोकेश ने कही ये बात

नारा लोकेश ने कहा कि एक तय उम्र से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे वहां दिखने वाले कंटेंट को सही तरह से समझ नहीं पाते। इसी वजह से बच्चों की सुरक्षा के लिए एक सख्त और मजबूत कानून की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर में एंथनी अल्बनीज की सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकटॉक, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। इस नियम के तहत बच्चे नए अकाउंट नहीं बना सकते और जिनके अकाउंट पहले से हैं, उन्हें बंद करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया में लगा है बैन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें