Angel Chakma Murder Case: देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद बढ़ते दवाब के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (29 दिसंबर) को पीड़ित परिवार से बातचीत की। धामी ने छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद उनके पिता से फोन पर बात की है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। साथ ही परिवार को राज्य सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
