Get App

Anurag Dwivedi: जानें कौन हैं अनुराग द्विवेदी? यूट्यूब से बने करोड़पति, अब ED की जांच में फंसे यूट्यूबर

Anurag Dwivedi ED Raid: 26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी अब सिर्फ वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि ED जांच में आने के कारण सुर्खियों में हैं। उन्नाव के छोटे गांव से उठकर करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी कारों के मालिक बने अनुराग के बैंक खाते फ्रीज और 4 कारें जब्त की गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 12:20 PM
Anurag Dwivedi: जानें कौन हैं अनुराग द्विवेदी? यूट्यूब से बने करोड़पति, अब ED की जांच में फंसे यूट्यूबर
Anurag Dwivedi ED Raid: अनुराग ने हाउजैट, विजन-11, बैटबॉल-11 जैसे फैंटेसी ऐप्स को प्रमोट किया।

26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी इस समय केवल अपने वायरल वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि ईडी (ED) की जांच में आने के कारण भी सुर्खियों में हैं। उन्नाव के छोटे से गांव से निकलकर, अनुराग अब करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी कारों के मालिक बन चुके हैं। हाल ही में ईडी ने उनके बैंक खाते फ्रीज किए और 4 लग्जरी कारें जब्त कर ली हैं। इन खातों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पाई गई। अनुराग फिलहाल दुबई में हैं, और ईडी उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि ये पैसा उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है, लेकिन 6 साल में इतनी संपत्ति बनाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

वहीं, उनके अचानक बदली लाइफस्टाइल, लग्जरी कारें और विदेश यात्रा ने जनता का ध्यान और भी खींचा है। ये कहानी दर्शाती है कि कैसे छोटे गांव के लड़के ने यूट्यूब और ऑनलाइन फैंटेसी गेम्स के जरिए अपनी जिंदगी बदल दी, लेकिन अब उसे कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिता का मेडिकल स्टोर और बचपन

अनुराग का जन्म उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके में हुआ। उनके पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी पिछले 20 साल से मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। अनुराग ने 9वीं तक पढ़ाई की, लेकिन पढ़ाई में मन न लगने की वजह से उन्होंने इसे बीच में छोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें