Get App

Arvind Kejriwal Bungalow: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मिला नया सरकारी बंगला, अब लोधी एस्टेट आवास में रहेंगे AAP मुखिया

Arvind Kejriwal Bungalow: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। यह आवंटन दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुआ है। अदालत ने प्रक्रिया में देरी की आलोचना की थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 3:49 PM
Arvind Kejriwal Bungalow: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मिला नया सरकारी बंगला, अब लोधी एस्टेट आवास में रहेंगे AAP मुखिया
Arvind Kejriwal Bungalow: आप ने कहा कि अदालत की फटकार के बाद केंद्र ने केजरीवाल को लोधी एस्टेट में टाइप-सात बंगला आवंटित किया है

Arvind Kejriwal Bungalow: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टाइप-VII बंगला आवंटित किया गया है। AAP ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री 95, लोधी एस्टेट आवास में रहेंगे। पार्टी ने कहा कि उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र को फटकार लगाने के बाद सरकारी बंगाल आवंटित किया गया है। पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल को आवास आवंटित करने में देरी के लिए केंद्र की खिंचाई की थी।

अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड आवास में रहते थे। AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पीटीआई को बताया, "दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बंगला आवंटित किया है। चूंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक हैं, इसलिए वह बंगले के हकदार थे।"

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे दिल्ली में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। बीजेपी ने इस आवास को "शीशमहल" कहा था। साथ ही कसम खाई थी कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री वहां नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रहने लगे थे।

वर्ष 2022 में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सिविल लाइंस स्थित बंगले के नवीनीकरण में अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू की। वर्तमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली विधानसभा में तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर मामले की जांच कर रहा है जो दिसंबर 2024 में सक्सेना को दी गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें