दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी संभव जैन से हुई। शादी समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई दूसरे नेता शामिल हुए। शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें पूर्व सीएम को दूल्हा-दुल्हन, पत्नी सुनीता और बेटे के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है।
सगाई समारोह गुरुवार रात शांगरी-ला होटल में आयोजित किया गया। यह एक प्राइवेट, क्लोज डोर समारोह था, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के दूसरे मंत्री शामिल हुए।
हर्षिता केजरीवाल के बारे में
हर्षिता ने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अपनी कक्षा में टॉपर छात्राओं में से एक थी और अपने डिपार्टमेंट में तीसरी रैंक पर थीं। अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के कारण, ग्रेजुएट होने से पहले ही उन्हें टॉप कंपनियों से कई जॉब ऑफर मिले।
2018 में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, हर्षिता ने गुरुग्राम में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया।
बाद में, हर्षिता ने संभव जैन के साथ मिलकर ही बेसिल हेल्थ (Basil Health) नाम की एक कंपनी शुरू की। यह आइडिया उन्हें बतौर कंसल्टेंट काम करते समय अनहेल्दी खाने के साथ अपने संघर्ष से आया था।
वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं कि आम लोगों को साफ, ताजा और हेल्दी खाना आसानी और जल्दी से हासिल हो सके है।
अपने प्रोफेशन के अलावा, हर्षिता अपने पिता के राजनीतिक करियर में भी उनकी मदद करती हैं। अपनी मां सुनीता केजरीवाल के साथ, वह आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों में शामिल रही हैं, जिससे उनके परिवार और सार्वजनिक सेवा दोनों के प्रति समर्पण का पता चलता है।
वहीं उनके पति संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं। संभव ने भी दिल्ली IIT से हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप भी शुरू किया था।