Atal Bihari Vajpayee 101st Birth Anniversary: 25 दिसंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्हें भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में गिना जाता है। वे एक महान नेता होने के साथ-साथ कवि भी थे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे पहली बार 1996 में कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री बने, इसके बाद 1998 से 2004 तक उन्होंने लगातार दो पूरे कार्यकाल पूरे किए।
