Uttarakhand Avalanche Alert: हिमालय के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात के बाद उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, वहीं राजधानी देहरादून समेत तलहटी में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसके चलते अधिकारियों ने राज्य भर के मौसम-संवेदनशील और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है।
