Get App

Deepotsav Ayodhya 2025: अयोध्या में एक साथ जले 26.17 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...लेजर और ड्रोन शो जीता लोगों का दिल

Deepotsav Ayodhya 2025 : अयोध्या इस बार सिर्फ दीपोत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भी पूरी तरह से की गई थी। सरयू नदी के तट पर लेजर और लाइट शो के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई, जिससे पूरा घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2025 पर 10:21 PM
Deepotsav Ayodhya 2025: अयोध्या में एक साथ जले 26.17 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...लेजर और ड्रोन शो जीता लोगों का दिल
दिवाली से पहले रविवार को प्रभु राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है।

Deepotsav Ayodhya 2025 : दिवाली से पहले रविवार को प्रभु राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हैअयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा हैराम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 26.17 लाख से अधिक दीप जलाए जलाए गए। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गए। 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए गए। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया।

बता दें कि, रामनगरी अयोध्या में 26,17,215 दीये जलाए गए। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र लिए। यहां एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा 'दीये' जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

अयोध्या इस बार सिर्फ दीपोत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भी पूरी तरह सजी हुई है। सरयू नदी के तट पर लेजर और लाइट शो के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई, जिससे पूरा घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा। इस मौके पर राम की पैड़ी और 56 घाटों को रोशन करने के लिए कुल 26,11,101 दीये जलाए गए हैं, जिससे पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें