Ayodhya Plot Scheme: अयोध्या में अपना घर बनाने का शानदार मौका! ग्रीनफील्ड टाउनशिप में 273 आवासीय प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Ayodhya Greenfield Plots: UPAVP ने अयोध्या की ग्रीनफील्ड टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की है। सेक्टर 1B और सेक्टर 1C में कुल 273 प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2026 तक चलेगा। जानिए कीमत, रजिस्ट्रेशन फीस और सभी जरूरी डिटेल्स

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 4:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने अयोध्या में बड़ी आवासीय योजना की शुरुआत की है

Ayodhya Plot Scheme: कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक जी की जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने अयोध्या में बड़ी आवासीय योजना की शुरुआत की है। 'ग्रीनफील्ड टाउनशिप, अयोध्या के तहत सेक्टर 1B और सेक्टर 1C में कुल 273 आवासीय भूखंड आवंटित किए जाने हैं।

इच्छुक खरीदार इस योजना के तहत 23 नवंबर 2026 से 22 दिसंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। यह परियोजना रेरा में पंजीकृत है।

किस सेक्टर में कितने प्लॉट?


योजना के विवरण के अनुसार, दोनों सेक्टरों में अलग-अलग साइज के भूखंड उपलब्ध हैं:

सेक्टर 1B (कुल 107 भूखंड): इसमें 150 वर्ग मीटर के 47 प्लॉट और 200 वर्ग मीटर के 60 प्लॉट शामिल हैं।

सेक्टर 1C (कुल 166 भूखंड): इसमें 100 वर्ग मीटर के 75 प्लॉट, 150 वर्ग मीटर के 63 प्लॉट और 200 वर्ग मीटर के 28 प्लॉट उपलब्ध हैं।

प्लॉट्स की कीमत और रजिस्ट्रेशन शुल्क

भूखंडों की कीमत क्षेत्रफल, लोकेशन (पार्क/ग्रीन बेल्ट फेसिंग, कॉर्नर और 18 मीटर या उससे चौड़ी सड़क) के आधार पर तय की गई है।

सेक्टर 1B के प्लॉट्स की डिटेल्स

  • 150 वर्ग मीटर (47 प्लॉट): मानक मूल्य ₹72.49 लाख है। इसके लिए सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि ₹3.62 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹1.81 लाख तय की गई है।
  • 200 वर्ग मीटर (60 प्लॉट): मानक मूल्य ₹96.66 लाख है। इसके लिए सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि ₹4.83 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹2.42 लाख तय की गई है।

सेक्टर 1C के प्लॉट्स की डिटेल्स

  • 100 वर्ग मीटर (75 प्लॉट): मानक मूल्य ₹45.58 लाख है। इसके लिए सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि ₹2.28 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹1.14 लाख तय की गई है।
  • 150 वर्ग मीटर (63 प्लॉट): मानक मूल्य ₹68.38 लाख है। इसके लिए सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि ₹3.42 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹1.71 लाख तय की गई है।
  • 200 वर्ग मीटर (28 प्लॉट): मानक मूल्य ₹91.17 लाख है। इसके लिए सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि ₹4.56 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹2.28 लाख तय की गई है।

Ayodhya Plot Scheme

पार्क/ग्रीन बेल्ट फेसिंग, कॉर्नर या चौड़ी सड़क वाले प्लॉट्स के लिए एक्स्ट्रा शुल्क लागू होगा। जैसे 150 वर्ग मीटर के मानक प्लॉट (₹72.49 लाख) के मुकाबले पार्क/ग्रीन बेल्ट फेसिंग या कॉर्नर या 18 मीटर+ चौड़ी सड़क वाले प्लॉट की कीमत ₹76.11 लाख है, जबकि दोनों/तीनों विशेषताओं वाले प्लॉट का मूल्य ₹79.74 लाख और तीनों विशेषताओं वाले भूखंड का मूल्य ₹81.19 लाख रखा गया है।

इसी तरह 100 वर्ग मीटर के मानक प्लॉट (₹45.58 लाख) के लिए विशेष स्थितियों के हिसाब से कीमतें ₹47.86 लाख से ₹51.05 लाख तक जाती हैं। स्टाम्प शुल्क अलग से देय होगा।

रेरा नंबर, बैंक और संपर्क विवरण

योजना के लिए UP RERA पंजीकरण संख्या UPRERAPRJ414432/11/2026 दर्ज है। सेवा प्रदाता बैंकों का विवरण इस प्रकार है:

सेक्टर 1B: ICICI Bank (19, 22 Nahar Bagh, Niyawah, Faizabad)।

सेक्टर 1C: HDFC Bank Limited (4099, Darshan Nagar Enclave, Civil Lines, Faizabad)।

आवेदक विस्तृत जानकारी और नियम-शर्तों के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की वेबसाइट upavp.in, रेरा वेबसाइट up-rera.in या टोल-फ्री नंबर 1800-180-5333 पर संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।