LDA Housing Scheme: लखनऊ में सिर्फ ₹30 लाख में मिल रहा 2 BHK फ्लैट! 26 नवंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

LDA Vageshwari Apartment Scheme: लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। LDA शारदा नगर विस्तार, बिजनौर रोड स्थित 'वागेश्वरी अपार्टमेंट' योजना के तहत मात्र ₹30 लाख में 2 BHK फ्लैट दे रहा है। इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। जानिए लोकेशन, कनेक्टिविटी, रेरा नंबर और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह प्रोजेक्ट लखनऊ के शारदा नगर विस्तार, बिजनौर रोड पर स्थित है

LDA Vageshwari Housing Scheme: लखनऊ में अपना घर खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक शानदार मौका लेकर आया है। प्राधिकरण की 'वागेश्वरी अपार्टमेंट' आवासीय योजना के तहत शहर की प्रमुख सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह प्रोजेक्ट लखनऊ के शारदा नगर विस्तार, बिजनौर रोड पर स्थित है। योजना के तहत मात्र ₹30 लाख की कीमत में 2 BHK फ्लैट खरीदने का अवसर मिल रहा है। इस आवासीय योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रमुख मार्गों और जरूरी सुविधाओं से बेहतरीन कनेक्टिविटी


वागेश्वरी अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है, जो शहर के मुख्य मार्गों और जरूरी संस्थानों के बेहद करीब है। यह प्रोजेक्ट बिजनौर रोड, VIP रोड और किसान पथ से सीधी और आसान पहुंच प्रदान करता है। प्रमुख स्थानों से इसकी दूरी इस प्रकार है:

  • आनंदेश्वर मंदिर: 1 किलोमीटर।
  • पोस्ट ऑफिस: 3 किलोमीटर।
  • बीबीए (BBA) यूनिवर्सिटी: 4.5 किलोमीटर।
  • पीजीआई (PGI) अस्पताल: 5 किलोमीटर।
  • आलमबाग मेट्रो स्टेशन / बस स्टैंड: 12 किलोमीटर।
  • चारबाग बस स्टैंड / मेट्रो स्टेशन / रेलवे स्टेशन: 12 किलोमीटर।

लखनऊ में सिर्फ ₹30 लाख में मिल रहा 2 BHK फ्लैट! वागेश्वरी अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है

रेरा नंबर और आधिकारिक बैंक विवरण

खरीदारों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए यह प्रोजेक्ट UP RERA में पंजीकृत है। आधिकारिक विवरण इस प्रकार हैं:

UP RERA नंबर: UPRERAPRJ511920/10/2026।

प्रमोटर आईडी: UPRERAPRM10102।

प्रोजेक्ट लॉन्च डेट: 06 अक्टूबर 2026।

बैंक का नाम: ICICI बैंक (पता: 28/10, अशोक मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ)।

खाता संख्या: 628101111891।

IFSC कोड: ICIC0006281।

कैसे करें पंजीकरण और संपर्क विवरण

इच्छुक आवेदक 26 नवंबर 2026 तक लखनऊ विकास प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल registration.ldalucknow.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप LDA के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5000 (सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रेरा से जुड़ी जानकारी up-rera.in पर देखी जा सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।