Ayodhya Wax Museum: अयोध्या को अगले महीने मिलेगा 'वैक्स म्यूजियम' का तोहफा! कलाम, वाजपेयी और पीएम मोदी के भी होंगे स्टैच्यू

Ayodhya Wax Museum: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे इस भव्य 'रामायण वैक्स म्यूजियम' का लोकार्पण दीपोत्सव के दिन किया जाना प्रस्तावित है। यूपी सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है

अपडेटेड Sep 20, 2025 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
म्यूजियम में भगवान राम सहित रामायण के करीब 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएं प्रदर्शित की जाएंगी

Ayodhya Ramayana Wax Museum: इस साल दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को एक अनूठा गिफ्ट मिलेगा। अयोध्या में 7.5 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बन रहे 'रामायण वैक्स म्यूजियम' का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे एक भव्य 'वैक्स म्यूजियम' का लोकार्पण दीपोत्सव के दिन किया जाना प्रस्तावित है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है।

इस म्यूजियम में भगवान राम सहित रामायण के करीब 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इस परियोजना पर अब तक करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। हिंदी दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्स म्यूजियम में रामायण के 50 पात्रों के साथ ही भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी स्टैच्यू होंगे।

हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। अखबार का दावा है कि इसका उद्घाटन सीएम योगी अगले महीने 8 अक्टूबर को करेंगे। 'वैक्स म्यूजियम' का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत की है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसमें कहा गया कि इस ‘वैक्स म्यूजियम’ के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यह रामायण के मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

बयान में कहा गया कि यह संग्रहालय अयोध्या के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बयान के अनुसार, परिक्रमा मार्ग पर बन रहा ‘वैक्स म्यूजियम’ आधुनिक तकनीक और कला का अनूठा संगम होगा। करीब 10,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले इस संग्रहालय में प्रवेश करते ही पहले भगवान राम का मंदिर मिलेगा।

रामायण के 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएं


'वैक्स म्यूजियम' के अंदर रामायण के 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएं लगाएंगी जाएंगी। इनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जटायु जैसे पात्र शामिल होंगे। इसमें कहा गया कि इन प्रतिमाओं को बनाने में महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं। ताकि पात्रों के भाव, वेशभूषा और ऐतिहासिक संदर्भों को पूरी तरह से जीवंत किया जा सके।

बयान के अनुसार, म्यूजियम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को भी प्रस्तुत किया जाएगा, जैसे राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण इत्यादी। इन दृश्यों को देखकर विजिटर्स को ऐसा प्रतीत होगा मानो वे रामायण काल में पहुंच गए हों।

ये भी पढ़ें- BSF Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, बीएसएफ में 1121 पदों पर निकली भर्ती

एक अधिकारी ने बताया कि म्यूजियम में आधुनिक तकनीकों जैसे इंटरैक्टिव डिस्प्ले का भी उपयोग किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। अब तक इस परियोजना पर करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। 'वैक्स म्यूजियम' का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसे दीपोत्सव 2025 के अवसर पर जनता के लिए खोलने की योजना है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 20, 2025 3:57 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।