Get App

Azam Khan: फिर जेल जाएंगे सपा नेता आजम खान? पैन कार्ड केस में कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

Azam Khan: बता दें कि साल 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज कराया था। अब्दुल्ला आजम पर 2 पैन कार्ड का मामला दर्ज हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 4:21 PM
Azam Khan: फिर जेल जाएंगे सपा नेता आजम खान? पैन कार्ड केस में कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
Azam Khan : आजम खान और उनके बेटे एक बार फिर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम को रामपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार दिया है। वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद  कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे को सात-सात साल की सजा सुनाई है। आज सोमवार (17 नवंबर) को यह फैसला सुनाया है। आजम खान और उनके बेटे पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप साबित हुए हैं। साल 2019 में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इस मामले में केस दर्ज कराया था।

बता दें कि साल 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज कराया था। अब्दुल्ला आजम पर 2 पैन कार्ड का मामला दर्ज हुआ था।

हिरासत में लिए गए आजम खान 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें