उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में इस समय सूरज आग उगल रहा है। भयंकर गर्मी और जानलेवा लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यूपी का बांदा एक बार फिर 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है। इस असहनीय गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आखिर इस टॉर्चर से राहत कब मिलेगी और क्या वाकई 29 मई से मौसम बदलने वाला है?
