Get App

Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका

Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, 32वें राउंड तक चले मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 6:17 PM
Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर में शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं

Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, 32वें राउंड तक चले मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से  19246 वोटों से मात दी है।

32वें राउंड की गिनती के बाद नीरज कुमार को 44,700 वोट मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,241 मत मिले हैं। जन सुराज और बीजेपी के बाद वह तीसरे नंबर पर हैं। इस बीच, प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

बांकीपुर पर क्यों टिकी है बिहार और देश की निगाहें?

बिहार के सबसे चर्चित और अहम राजनीतिक मुकाबलों में से एक बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। हालांकि, इस उपचुनाव से 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में सत्ता का समीकरण नहीं बदलेगा। लेकिन इसके नतीजों के दूरगामी राजनीतिक असर होने की उम्मीद है। सबकी निगाहें प्रशांत किशोर पर हैं, जो बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह वह सीट है जिस पर बीजेपी का लगभग तीन दशकों से दबदबा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें