मेरठ की मुस्कान की तरह अब बरेली की रेखा ने किया बड़ा कांड, पति को पिलाई चूहे मारने की दवा फिर प्रेमी संग...

शक से बचने के लिए महिला ने शव को पंखे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे। घटना 13 अप्रैल की है, जब केहर सिंह का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला था। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था, जिससे शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा

अपडेटेड Apr 18, 2025 पर 6:40 PM
मेरठ की 'मुस्कान' के बाद अब बरेली की 'रेखा'भी पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई है। (फोटो- सोशल मीडिया)

देश में पिछले कुछ महीनों से पत्नियों द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं हुआ थी कि बरेली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मेरठ की 'मुस्कान' के बाद अब बरेली की 'रेखा'भी पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई है। बरेली की रेखा ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर अपने पति केहरपाल की हत्या कर दी। अब इस पूरे मामले का राज पुलिस ने खेला है।

पति को चाय में पिलाई चूहे मारने की दवा

बता दें कि बरेली में एक 25 वर्षीय महिला और उसके साथी को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला पर पहले पति को जहर देने और फिर प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटने का आरोप है। इसके बाद, शक से बचने के लिए महिला ने शव को पंखे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे। घटना 13 अप्रैल की है, जब केहर सिंह का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला था। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था, जिससे शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा।


हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत गला दबाने से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, हालांकि घटनास्थल पर बंद कमरा आत्महत्या का संकेत देता था। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमी संग फंदे पर लटकाया शव

शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। केहर सिंह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जहर दिए जाने की आशंका के चलते पीड़ित का विसरा फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पूछताछ में रेखा ने शुरुआत में गोलमोल जवाब दिए, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने पति के खाने में ज़हर मिलाया था। हालांकि, उसने गला घोंटने या शव को लटकाने की बात से इनकार किया और दावा किया कि उसके पति ने खुद कमरे का दरवाज़ा बंद कर आत्महत्या कर ली होगी।

ऐले खुला राज

पुलिस ने बताया कि वे ज़हर दिए जाने की पुष्टि के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच, पीड़ित के भाई अशोक की शिकायत पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में रेखा और उसके प्रेमी पिंटू के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अशोक ने आरोप लगाया कि उसके भाई को रेखा और पिंटू के बीच चल रहे संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। एफआईआर में बताया गया है, “पहले उसे खाने में ज़हर दिया गया। जब वह बेहोश हो गया, तो उसका गला रस्सी से घोंट दिया गया। फिर उसी रस्सी से शव को छत से लटकाया गया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।” पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई फोरेंसिक रिपोर्ट और बयान की पुष्टि के आधार पर की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।