फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना पड़ा भारी, ऑनलाइन निवेश के नाम पर बिल्डर से ठगे 60 लाख रुपये

Noida: नोएडा से एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पर सेक्टर 43 के रहने वाले एक बिल्डर से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश कराने के नाम पर 60 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे समेत पूरी रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला।

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 8:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना पड़ा भारी, ऑनलाइन निवेश के नाम पर बिल्डर से ठगे 60 लाख रुपये

Noida: नोएडा से एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पर सेक्टर 43 के रहने वाले एक बिल्डर से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश कराने के नाम पर 60 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे समेत पूरी रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी

पीड़ित बिल्डर (मनोज) ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को फेसबुक के जरिए उसका संपर्क माही नाम की महिला ठग से हुआ। इसके बाद दोनों की व्हाट्सऐप पर बात होने लगी। ठग ने ऑनलाइन स्टोर से जुड़कर खुद कारोबार करने और 15-20 प्रतिशत तक लाभ होने की जानकारी दी। ठग महिला ने मनोज को भी अपनी गारंटी पर कारोबार करने के लिए तैयार कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि ठगों ने आरबीआई के मेल का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि जो रकम ट्रांसफर की गई है। वह गलत तरीके से कमाया अवैध धन है।


पहली बार 20 प्रतिशत का हुआ लाभ

पीड़ित ने ठग के कहने पर विश शॉप नाम के स्टोर पर बल्क में माल खरीदना शुरू कर दिया और 24 घंटे में ही ऑनलाइन माल बेच भी दिया। पहली ही डील पर मनोज को 20 प्रतिशत का लाभ हुआ। रकम बैंक में खाते में ट्रांसफर होने पर मनोज का विश्वास बढ़ने लगा। जिस वजह से मनोज ने 24 नवंबर तक 22 बार में 60 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब जालसाजों द्वारा डाउनलोड कराए गए एप पर 1.10 करोड़ रुपये दिखने लगे तो मनोज ने मुनाफे समेत रकम निकालने का आवेदन किया। ठगों ने कर के रूप में 11 लाख जमा कराने को बोला। मनोज के रकम जमा नहीं करने पर ठगों ने यूएस सरकार द्वारा एप खाता बंद करने की बात कहकर डराया।

ठगों ने खुद भी 8 लाख रुपये जमा करने की बात कही

ठगों ने बिल्डर से खुद भी 11 लाख में से आठ लाख रुपये जमा करने की बात कही, लेकिन शक होने पर मनोज ने रकम नहीं दी तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने NCRP पोर्टल और साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया।

अधिकारी ने दी जानकारी

ADCP साइबर शैव्या गोयल ने जानकारी दी की एक पीड़ित ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। जिसकी हम गहनता से जांच कर रहे हैं। साथ ही ठगी में संलिप्त बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इन बैंक के खातों में ट्रांसफर हुई रकम

मनोज के मुताबिक ठगों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, IDBI, यूको, यश बैंक, एक्सिस बैंक, केरला ग्रामीण बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के खातों में रकम को ट्रांसफर कराया।

यह भी पढ़ें: अजित पवार का बड़ा दावा, बोले- मुंबई की वोटर लिस्ट में 11 लाख नाम फर्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।