Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हत्याकांड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 40 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगलवार (23 दिसंबर) शाम को बेंगलुरु में सड़क पर सरेआम अपनी अलग रह रही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने पिस्तौल लेकर पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी, 40 वर्षीय बालमुरुगन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मृतका की पहचान बालमुरुगन की पत्नी भुवनेश्वरी के रूप में हुई है।
