VIDEO: बेंगलुरु में रोड रेज का चौंकाने वाला मामला! ट्रैफिक सिग्नल पर सरेआम चाकू निकालकर कार चालक को दी धमकी, देखें वीडियो

Bengaluru Road Rage Shocker: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रोड रेज से जुड़ा एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने देश की सबसे हाईटेक सिटी में पब्लिक सेफ्टी पर एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक टू-व्हीलर सवार एक कार ड्राइवर को सरेआम चाकू मारने की धमकी दे रहा था

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 8:45 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Road Rage Shocker: बेंगलुरु ट्रैफिक सिग्नल पर एक बाइकर ने सरेआम चाकू निकाला और कार ड्राइवर को धमकी दी

Bengaluru Road Rage Shocker: एक कार के डैशबोर्ड कैमरे की फुटेज से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रोड रेज की एक डरावनी घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक टू-व्हीलर सवार व्यक्ति सरेआम एक कार ड्राइवर को चाकू मारने की धमकी दे रहा है। डैशकैम फुटेज में दिख रहा है कि कार के आगे एक बाइक पर सवार एक आदमी ने चाकू निकाला और कार ड्राइवर पर तान दिया। यह ताजा घटना व्हाइटफील्ड में एक ट्रैफिक स्टॉप पर हुई।

इससे एक दिन पहले ही एक डिलीवरी राइडर को कुछ लोगों ने तब सरेआम पीट दिया था जब एक संकरी सड़क पर उनके दो-पहिया वाहन आपस में टकरा गए थे। ताजा मामले में ओवरटेक करते समय बाल-बाल बचने के बाद बाइकर और कार ड्राइवर के बीच जोरदार बहस हुई। दोनों गाड़ियां ट्रैफिक सिग्नल पर रुक गईं।

इसी दौरान, बाइकर नीचे उतरा और हाथ में चाकू लेकर मारने के लिए कार की तरफ बढ़ा। फिर उसने कार ड्राइवर को गालियां देते हुए चिल्लाया। आरोपी की पहचान अरबाज खान के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई शुरू करने के लिए उन्होंने वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क किया है।

पुलिस ने बताया कि नंबर प्लेट के रिकॉर्ड के अनुसार बाइकर की पहचान पता चल गई है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 16 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे व्हाइटफील्ड इलाके में नेक्सस शांतिनिकेतन मॉल के पास हुई।

घटना के वक्त गाड़ियां ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई थीं। कार ड्राइवर के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब उसने राइडर के कथित लापरवाह व्यवहार पर आपत्ति जताई। वह स्टंट करते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। वीडियो में वह कथित तौर पर चाकू से धमकी देते दिख रहा है। बिजी ट्रैफिक के बीच गालियां और धमकियां देते हुए भी सुना गया। घटना के वक्त देखने वाले लोग हैरान रह गए कि कैसे इतने बड़े शहर में एक छोटी सी बहस जानलेवा साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 'जूतों से पीटना चाहिए...'; चीफ गेस्ट नहीं बनाने पर आग बबूला हुए SP सांसद सनातन पांडे, अधिकारियों को दी सरेआम धमकी

यह घटना शहर में हाल ही में हुए रोड रेज के कई मामलों के बीच हुई है। हाल ही में एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से तब घायल हो गए थे, जब कथित तौर पर एक कार ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने कहा कि चूंकि बाइकर की पहचान रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चल गई है, इसलिए कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।