Bengaluru Couple Suicide: सीक्रेट शादी, 80 लाख की सैलरी… AI ने छीन ली नौकरी और खत्म हो गई जिंदगी!

बताया जा रहा है कि शाजिया सुबह करीब 7:30 बजे नाइट शिफ्ट से घर लौटी थीं। घर पहुंचते ही उन्हें कुछ अजीब लगा, क्योंकि पति कमरे से कोई जवाब नहीं दे रहे थे। घबराकर उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और बताया कि बेडरूम अंदर से बंद है। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर जो मंजर था, उसने सबको सन्न कर दिया- रेड्डी की लाश कमरे में पड़ी थी और पास ही एक सुसाइड नोट मिला

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Couple Suicide: सीक्रेट शादी, 80 लाख की सैलरी… AI ने छीन ली नौकरी और खत्म हो गई जिंदगी!

बेंगलुरु के कोथनूर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। एक ही घर में, कुछ ही मिनटों के अंतर में, एक युवा टेकी कपल ने अपनी जान दे दी। 32 साल के रेड्डी की लाश मंगलवार सुबह उनके फ्लैट के बंद कमरे में मिली, और उसके कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी 31 साल की बीबी शाजिया सिराज ने उसी बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि शाजिया सुबह करीब 7:30 बजे नाइट शिफ्ट से घर लौटी थीं। घर पहुंचते ही उन्हें कुछ अजीब लगा, क्योंकि पति कमरे से कोई जवाब नहीं दे रहे थे। घबराकर उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और बताया कि बेडरूम अंदर से बंद है। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर जो मंजर था, उसने सबको सन्न कर दिया- रेड्डी की लाश कमरे में पड़ी थी और पास ही एक सुसाइड नोट मिला।

इस खौफनाक खुलासे के बाद भी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शाजिया करीब 20 मिनट तक वहीं थीं, आसपास भीड़ जुटने लगी, अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इसी बीच, चुपचाप वो वहां से निकलीं, लिफ्ट से सीधे 18वीं मंजिल पर पहुंचीं… और फिर एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको झकझोर दिया- उन्होंने छलांग लगा दी।


AI के कारण छूटी 80 लाख की नौकरी!

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में रेड्डी ने अपनी नौकरी छूटने और बढ़ते मानसिक तनाव का जिक्र किया है। कभी अमेरिका में करीब 80 लाख रुपए सालाना कमाने वाले रेड्डी की जिंदगी अचानक बदल गई थी। AI के कारण नौकरी जाने के बाद वो टूट गए थे और नई नौकरी नहीं मिलने से उनका तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। हालांकि, परिवार और पत्नी उनका पूरा साथ दे रहे थे, लेकिन अंदर ही अंदर वो संघर्ष कर रहे थे।

करीब ढाई साल पहले शादी करने वाला ये कपल अपनी शादी को काफी हद तक छुपाकर रखे हुए था। बताया जा रहा है कि रेड्डी के परिवार को तो शादी की जानकारी थी, लेकिन शाजिया के परिवार को इसकी खबर नहीं थी। इसी वजह से उन्हें पहले हैदराबाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और करीब 8 महीने पहले दोनों बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे, जहां शाजिया IBM में काम कर रही थीं।

रविवार रात दोनों की आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसमें रेड्डी ने बताया था कि उन्होंने खाना ऑर्डर किया है और जल्द ही खाएंगे। लेकिन शायद वो उनकी आखिरी बातचीत थी। अब इस पूरे मामले की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बाहर से खुश दिखने वाली जिंदगी के पीछे कितना गहरा दर्द छुपा हो सकता है।

Orissa High Court: प्रधानमंत्री से मिलने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम, हाई कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगाई आग

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।