Bharat Tiwari Case : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज

Bharat Tiwari Case : 7 जून को भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस का दावा था कि भरत ने पुलिस टीम पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। 20 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। साथ ही चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 7:07 PM
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

Bharat Tiwari Case :  भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। एनकाउंटर के सात दिन के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सरकार ने भरत की मां के आवेदन पर SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR की गई है। जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी की मां ने एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार और अन्य पुलिसकर्मियों पर सरेंडर करने के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

 भरत तिवारी मामले में अब हुआ बड़ा एक्शन

बता दें कि, बिहार के भोजपुर में बीते 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि, सरेडर करने के बाद भी भरत तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, यह इस केस में अब तक चौथी FIR है। अब तक बिहार सरकार ने पुलिसवालों पर हत्या की FIR दर्ज नहीं की थी। वहीं इस एनकाउंटर के खिलाफ लोग लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। वहीं मामले के बढ़ता देख बिहार सरकार ने अब पुलिसवालों के खिलाफ अब बड़ा एक्शन लिया है।


परिवार कर रहा था ये मांग

बता दें, भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही परिजन यह मांग कर रहे थे कि पुलिस कर्मियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उनको फांसी दी जाए, तब जाकर के परिवार को न्याय मिल पाएगा। 17 जून को भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस का दावा था कि भरत ने पुलिस टीम पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसकी मौत हो गई।  20 जून को  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। साथ ही चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया। वहीं 23 जून की दोपहर सरकार ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।