Get App

नीतीश के राज्यसभा जाने के बीच बड़ा फैसला, निशांत कुमार करेंगे पॉलिटिकल डेब्यू, जानें...कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू में शामिल होंगे। इस बारे में फैसला जेडीयू की एक अहम बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए नेताओं से सवाल किया कि क्या सभी लोग निशांत कुमार के राजनीति में आने से सहमत हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:32 PM
नीतीश के राज्यसभा जाने के बीच बड़ा फैसला, निशांत कुमार करेंगे पॉलिटिकल डेब्यू, जानें...कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं।

राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन के बाद अब सबकी नजरें बिहार की नई सरकार पर है। इस बीच निशांत कुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू में शामिल होंगे। इस बारे में फैसला जेडीयू की एक अहम बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए नेताओं से सवाल किया कि क्या सभी लोग निशांत कुमार के राजनीति में आने से सहमत हैं। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने हाथ उठाकर एक सुर में समर्थन जताया।

राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं निशांत

संजय झा ने बैठक में औपचारिक रूप से निशांत कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, मंत्रियों और पदाधिकारियों ने किया। जेडीयू के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरी चर्चा पर सिर्फ मुस्कुराते रहे। अंत में पूरे सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। राजनीति में आने के बाद निशांत कुमार बिहार का व्यापक दौरा करेंगे। वे पूरे राज्य में घूमकर जेडीयू के काम और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिहार की राजनीति पर सबकी नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें