Get App

VIDEO: 'शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा....'; एथेनॉल विवाद पर BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान

MP Janardan Mishra Viral Video: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र की एथेनॉल-ब्लेंडिंग नीति का खुलकर बचाव करते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने उन आलोचकों से सवाल किया जो शुद्ध पेट्रोल की मांग करते हैं। मिश्रा ने पूछा कि क्या शुद्ध पेट्रोल उनके बाप के घर से आएगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 9:57 AM
VIDEO: 'शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा....'; एथेनॉल विवाद पर BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान
Ethanol-Petrol Controversy: बीजेपी सांसद ने कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा जब देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं

Ethanol-Petrol Controversy: देश में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर जारी विवाद के बीच मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने रविवार (9 अगस्त) को इस पॉलिसी के बचाव में विरोधियों पर निशाना साधते हुए एक विवादित टिप्पणी की। रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 'नई उड़ान' सेवाओं के उद्घाटन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते मिश्रा ने कहा कि भारत में केवल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन होता है। जबकि 80 प्रतिशत तेल विदेश से आयात करना पड़ता है। इस दौरान एथेनॉल-ब्लेंडिंग नीति का बचाव करते हुए बीजेपी सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा जब देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं...।

वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद मिश्रा ने कहा कि तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18,000 किलोमीटर के करीब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, "ऐसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने की बात करते हैं तो कुछ लोग विरोध में आंदोलन करने लगते हैं।" उन्होंने आक्रामक अंदाज में बघेली भाषा में कहा, "आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं देश में तो कहां से आएगा?"

एथेनॉल से चलने वाले वाहनों का समर्थन किया

मिश्रा ने कहा कि भारत में वाहन एथेनॉल-ब्लेंडिंग ईंधन से चल सकते हैं। लेकिन कुछ लोग एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करते हुए इसे पेट्रोल में नहीं मिलाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "एथेनॉल नहीं बनेगा तो पेट्रोल कहां से आएगा, डीजल कहां से आएगा?" पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि ब्राजील में तो गाडियां 100 प्रतिशत एथेनॉल से चल रहीं। लेकिन इसके बावजूद वहां वाहनों में ऐसी कोई समस्या नहीं है। मिश्रा पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के सरकार के लक्ष्य का बचाव कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें