Double Murder in Bhojpur: बिहार के भोजपुर जिले में अब एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद और उनके बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पियानिया गांव के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर रात बेला घाट में हुई, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीराज ने बताया कि घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेम प्रसंग की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
