Bihar Chunav 2025 Highlights: अति पिछड़ा वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती बिहार की सियासत! NDA-महागठबंधन दोनों के घोषणापत्र में विशेष जोर - bihar elections 2025 live updates bjp nda manifesto 31 october 2025 tejashwi yadav nitish kumar pm modi rjd congress jdu | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

OCTOBER 31, 2025/ 11:23 PM

Bihar Chunav 2025 Highlights: अति पिछड़ा वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती बिहार की सियासत! NDA-महागठबंधन दोनों के घोषणापत्र में विशेष जोर

Bihar Chunav 2025 Highlights: चुनाव प्रचार के बीच बिहार की सियासत एक बार फिर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। यही वजह है कि विपक्षी 'महागठबंधन' के बाद राज्य में सत्ताधारी NDA ने भी अब इस वर्ग को साधने कोशिश की है। इस रणनीति के तहत शुक्रवार (31 अक्टूबर) को जारी अपने 'संकल्प पत्र' में EBC के आर्थिक उत्थान, शिक्षा, आरक्षण और सम्मान पर विशेष जोर दिया है। करीब 36% आबादी वाला यह वर्ग बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है

Story continues below Advertisement

Bihar Chunav 2025 Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो चुका है। इसी गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम में NDA गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

घोषणा पत्र के प्रमुख प्रावधानों में पिछड़े वर्गो

गरीबों के लिए 'पंचामृत गारंटी' योजना, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकानों का निर्माण, और सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी
OCTOBER 31, 202511:18 PM IST

मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार!

OCTOBER 31, 202511:14 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: अति पिछड़ा वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती बिहार की सियासत, NDA-महागठबंधन के घोषणापत्र में विशेष जोर

बिहार की सियासत एक बार फिर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। यही वजह है कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भी इस वर्ग को साधने की रणनीति के तहत शुक्रवार को जारी अपने 'संकल्प पत्र' में ईबीसी के आर्थिक उत्थान, शिक्षा, आरक्षण और सम्मान पर विशेष जोर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले RJD, कांग्रेस और वामदलों वाले महागठबंधन ने अति पिछड़ा वर्ग को अपने समर्थन में करने के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया था।

करीब 36 फीसदी आबादी वाला यह वर्ग बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिना ईबीसी के समर्थन के किसी भी दल के लिए सत्ता तक पहुंचना आसान नहीं है। NDA ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग के युवाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय आयोग गठित किया जाएगा। ये कमेटी इस वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सरकार को सिफारिशें सौंपेगा। सात ही यह भी तय करेगा कि किस प्रकार ईबीसी समुदाय को मुख्यधारा में लाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाए।

महागठबंधन ने पहले ही ईबीसी के लिए अलग घोषणा पत्र जारी कर इस वर्ग में सेंध लगाने की कोशिश की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने निषाद समाज से आने वाले मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर यह संदेश दिया कि महागठबंधन अब केवल यादव-मुस्लिम समीकरण पर निर्भर नहीं रहेगा। बल्कि अति पिछड़ों को जोड़ने का नया सामाजिक समीकरण तैयार करेगा।

महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में 30 प्रतिशत आरक्षण, पांच डिसमिल (भूमि माप की इकाई) जमीन, निजी स्कूलों और सरकारी ठेकों में ईबीसी आरक्षण जैसी घोषणाएं की हैं। वहीं, एनडीए ने जवाबी रणनीति के तहत आर्थिक सहायता, आयोग गठन और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि जैसी योजनाओं की घोषणा की है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बिहार की सत्ता की असली चाबी अब इसी वर्ग के पास है। पिछले दो दशकों से नीतीश कुमार इसी ईबीसी फैक्टर के बल पर सत्ता में बने हुए हैं। लेकिन इस बार महागठबंधन ने ईबीसी को अपने पक्ष में करने की जोरदार कोशिश शुरू कर दी है।

OCTOBER 31, 202510:20 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: BJP सांसद रवि किशन को मिली गोली मारने की धमकी, केस दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला को शुक्रवार (31 अक्टूबर) को बिहार से कथित तौर पर आए एक फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली। आरा जिले के जवनिया गांव के अजय कुमार यादव नाम के फोन करने वाले ने अभिनेता को बिहार दौरे के दौरान गोली मारने की धमकी दी। अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा कॉल रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को आया था। कॉल के दौरान, आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा, "रवि किशन यादवों के खिलाफ टिप्पणी करते हैं। इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।"

OCTOBER 31, 20259:34 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: खराब मौसम में भी नहीं थमे सीएम नीतीश कुमार, 11 विधानसभा क्षेत्रों में किया रोड शो और सभाएं

खराब मौसम और हेलीकॉप्टर के उड़ान में आई बाधाओं के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों के समर्थन में सड़क मार्ग से ही प्रचार अभियान जारी रखा। उन्होंने 250 किलोमीटर से अधिक की लंबी यात्रा की। इस दौरान समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो, नुक्कड़ सभाएं एव जनसंपर्क किया।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में जनता का अभिवादन किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने उन्हें पारंपरिक पाग, शाल और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जनता से NDA के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पीटीआई के मुताबिक, समस्तीपुर में उनके आगमन के लिए राधाकृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी कॉलेज परिसर में जनसभा की पूरी तैयारी थी। लेकिन भारी बारिश के कारण सभा रद्द करनी पड़ी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम रद्द नहीं किया और सड़क मार्ग से समस्तीपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

दलसिंहसराय से विभूतिपुर के रास्ते में नीतीश कुमार ने अपनी कार से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जेडीयू प्रत्याशी रामबालक को माला पहनाकर समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने दरभंगा और मधुबनी की ओर रुख किया।

समस्तीपुर जिले के मोरवा, उजियारपुर, विभूतिपुर, रोसड़ा और वारिसनगर में जनता से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने दरभंगा में बेनीपुर, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान और दरभंगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ीअलीनगर में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में प्रचार किया। मधुबनी जिले में नीतीश कुमार ने फुलपरास और लौकहा में भी लोगों से संवाद किया। इस दौरान NDA के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

OCTOBER 31, 20258:58 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार में RJD के 'अंधकार युग' और NDA के 'विकास युग' के बीच चुनावी मुकाबला; जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जंगलराज वाले 'अंधकार युग' और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 'विकासमय उजाले' के बीच की लड़ाई है। पटना जिले के बिक्रम में एक चुनावी सभा में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है और हमें इस राह को सुरक्षित रखना है।

OCTOBER 31, 20258:22 PM IST

NDA Manifesto: 'आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का विजन है'; पीएम मोदी ने की एनडीए के घोषणापत्र की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घोषणापत्र की सराहना करते हुए इसे 'आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का विजन' करार दिया। राज्य और केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने, एक करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने, चार शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू करने और राज्य में सात इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित करने जैसे कई अन्य बड़े वादे किए गए हैं। बीजेपी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।

पीएम मोदी ने घोषणापत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुआ एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है। इसमें यहां के किसान भाई-बहनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों के साथ ही राज्य के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है।"

OCTOBER 31, 20258:00 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार चुनाव के लिए जारी NDA के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

एक करोड़ से अधिक युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों और रोजगार के अवसर।

किसानों की सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये वार्षिक की जाएगी।

50 लाख पक्के मकानों का निर्माण किया जाएगा।

एक करोड़ 'लखपति दीदी' तैयार की जाएंगी।

प्रत्येक जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।

माता जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगर 'सीतापुरम' के रूप में विकसित किया जाएगा।

दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना की जाएगी।

बिहार के चार शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

प्रत्येक जिले में एक फैक्ट्री और 10 औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।

राज्य में 100 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा संस्थानों में एससी/एसटी छात्रों को 2,000 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी।

अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्रों को 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को केजी से पीजी तक फ्री और अच्छी शिक्षा दी जाएगी।

प्रदेश में सात नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। 3,600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

विश्वस्तरीय 'मेडिकल सिटी' का विकास किया जाएगा। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

गरीब परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का विस्तार किया जाएगा।

OCTOBER 31, 20257:15 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: चुनाव आयोग ने दुलारचंद यादव की हत्या मामले में बिहार DGP से मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने मोकामा में जन सुराज पार्टी के एक समर्थक की हत्या के मामले में शुक्रवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) से रिपोर्ट मांगी है। विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में तनाव व्याप्त हो गया है। मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार वीणा देवी की कार पर शुक्रवार को पथराव किया गया। वह बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। वह दुलारचंद की शव यात्रा में शामिल हुई थीं। चुनाव आयोग ने डीजीपी को जल्द से जल्द चुनाव अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

OCTOBER 31, 20256:26 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: खराब मौसम के कारण BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की बक्सर रैली रद्द

बिहार के बक्सर जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित चुनावी रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। नड्डा शुक्रवार दोपहर बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पीटीआई से कहा, "बक्सर जिले में जे पी नड्डा की रैली बारिश और खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है।" हालांकि, उन्होंने बताया कि नड्डा की शुक्रवार शाम पटना जिले के विक्रम में निर्धारित दूसरी रैली पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

OCTOBER 31, 20256:11 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: एनडीए के घोषणा पत्र से बहुत खुशी हुई, मैं भी इस व्यवस्था का हिस्सा हूं: मैथिली ठाकुर

बिहार चुनाव के लिए जारी NDA के 'संकल्प पत्र' पर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने कहा कि यह वाकई बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अब जबकि मैं भी इस व्यवस्था की सदस्य बन गई हूं, मुझे इस घोषणा पर बहुत खुशी है। मैं भी इसे सफल बनाने में सक्रिय योगदान दूंगी।

बीजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा कि पीएम मोदी का सम्मान और प्रभाव वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है। उनकी लोकप्रियता अपार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि उनके नाम का वाकई बहुत प्रभाव है। लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं, न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी उनका बहुत सम्मान है।

OCTOBER 31, 20255:35 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: भोजपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पिता-बेटे की गोली मारकर हत्या

बिहार के भोजपुर जिले में अब एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद और उनके बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पियानिया गांव के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर रात बेला घाट में हुई, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीराज ने बताया कि घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेम प्रसंग की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

अधिकारी ने बताया, "मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।" एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस घटना का विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया, "पुलिस को सूचना मिली कि बेला घाट क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव पड़े हैं। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार और गोली लगने के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।"

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रमोद के परिजनों ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। मामला हर पहलू से जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि दोनों गुरुवार रात से लापता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रियांशु की शादी आने वाले दिनों में होने वाली थी। उसके पिता प्रमोद की अपने गांव में मिठाई की दुकान है।

OCTOBER 31, 20255:17 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'यूपी की तरह बिहार में भी माफिया का अंत होगा': सीएम योगी का वादा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सत्ता में लौटने पर प्रदेश से माफिया का अंत उसी तरह होगा, जैसे उनके राज्य में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ने सीवान जिले की एक चुनावी सभा में यह दावा भी किया कि कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने की सलाह देकर देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का अपमान किया था। सीवान राजेंद्र प्रसाद का जन्मस्थान है।

OCTOBER 31, 20254:45 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: NDA को बिहार के लिए संकल्प पत्र नहीं 'सॉरी पत्र'लाना चाहिए'; BJP के 'घोषणा पत्र' पर बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि इतिहास में पहली बार किसी गठबंधन का घोषणा पत्र केवल 26 सेकंड में जारी किया गया। उन्होंने कहा कि NDA को बिहार के लिए संकल्प पत्र नहीं सॉरी पत्र लाना चाहिए! 14 करोड़ जनता के लिए सॉरी पत्र! यादव ने आगे कहा कि इनका मैनिफेस्टो उनके बिहार से 20 साल से निरंतर किए जा रहे झूठ, धोखे और जुमलों का रिपोर्ट कार्ड है और कुछ नहीं। तेजस्वी ने कहा कि हर साल इनका नया घोषणा पत्र आता है और उनके नए घोषणाओं को देखकर इनकी पिछली घोषणाएं पूछती हैं कि भैया हमारा क्या हुआ ? हमें क्यों पूरा नहीं किया?

OCTOBER 31, 20254:35 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: एनडीए की सरकार बनने पर 50 लाख नए पक्के मकान बनेंगे

घोषणापत्र के अनुसार, एनडीए के सत्ता में आने पर विश्वस्तरीय मेडिसिटी, प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज, पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन और 50 लाख नए पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, सीतामढ़ी जिले स्थित देवी सीता के जन्मस्थान माने जाने वाले पुनौरा धाम जानकी मंदिर को 'सीतापुरम' नाम देने की घोषणा भी की गई है।

NDA का यह 69 पेज का घोषणापत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और गठबंधन दलों के अन्य नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया।

OCTOBER 31, 20253:53 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates:'हथियारों से लैस 40 गाड़ियों का काफिला लेकर कैसे घूम सकता है?'; तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग से सवाल

मोकामा हत्याकांड पर राघोपुर विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम हैरान हैं कि 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ लैस कैसे घूम सकता है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है? प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक क्या कार्रवाई की गई है? दुलारचंद यादव की हत्या पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि यह कैसे हुआ।

OCTOBER 31, 20253:36 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: नेहरू ने राजेंद्र प्रसाद का किया था अपमान: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का अपमान किया था। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू ने प्रसाद को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह में शामिल न होने की सलाह दी थी।

योगी आदित्यनाथ ने बिहार के सिवान जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस को बिहार की जनता ने इसलिए नकार दिया है क्योंकि उसने सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों का अपमान किया। यहां तक कि पार्टी के अपने पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी, जो इसी राज्य के थे, उन्हें भी अपमानित किया गया था।"

OCTOBER 31, 20253:02 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश में NDA! आर्थिक उत्थान, शिक्षा, आरक्षण और सम्मान पर विशेष जोर

बिहार की सियासत एक बार फिर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। यही वजह है कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भी इस वर्ग को साधने की रणनीति के तहत शुक्रवार (31 अक्टूबर) को जारी अपने 'संकल्प पत्र' में ईबीसी के आर्थिक उत्थान, शिक्षा, आरक्षण और सम्मान पर विशेष जोर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों वाले महागठबंधन ने अति पिछड़ा वर्ग को अपने समर्थन में करने के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया था।

करीब 36 फीसदी आबादी वाला यह वर्ग बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिना ईबीसी के समर्थन के किसी भी दल के लिए सत्ता तक पहुंचना आसान नहीं है। NDA ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग के युवाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय आयोग गठित किया जाएगा। ये इस वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सरकार को सिफारिशें सौंपेगा तथा यह भी तय करेगा कि किस प्रकार ईबीसी समुदाय को मुख्यधारा में लाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाए। महागठबंधन ने पहले ही ईबीसी के लिए अलग घोषणा पत्र जारी कर इस वर्ग में सेंध लगाने की कोशिश की है।

OCTOBER 31, 20252:33 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: सीतामढ़ी को 'विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी' के रूप में विकसित करेगा NDA, घोषणापत्र में वादा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (31 अक्टूबर) को जारी अपने घोषणा पत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने वादा किया कि यदि गठबंधन को फिर से सत्ता में आने का अवसर मिलता है। तो वह सीतामढ़ी जिले में स्थित देवी सीता की जन्मस्थली 'पुनौरा धाम जानकी मंदिर' को 'विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी' के रूप में विकसित करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त माह में पुनौरा धाम में भव्य 'माता जानकी मंदिर' के निर्माण की आधारशिला रखी थी। यह मंदिर 67 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है।

OCTOBER 31, 20252:05 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'दुलारचंद की हत्या लोकतंत्र का हनन'; मोकामा हत्याकांड पर बोले सूरजभान सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद राज्य की सियासत में हलचल मची हुई है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को बाहुबली नेता सूरजभान सिंह ने इस घटना पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन बताया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। सूरजभान सिंह ने कहा कि यह घटना केवल स्थानीय स्तर का मामला नहीं है। बल्कि पूरी दुनिया इसे देख रही है। इससे देश और भारत के चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो रहे है।

उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र का हनन है। दुनिया देख रही है कि बिहार में चुनाव के दौरान किस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे चुनाव आयोग की सबसे ज्यादा बदनामी हो रही है।" सूरजभान सिंह ने इस हत्याकांड पर रिटायर्ड जज से जांच करवाने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं न्यायालय और चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि रिटायर्ड जज की अगुवाई में जांच कराई जाए। इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो।"

उनका कहना है कि अगर सही जांच हो गई तो सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा और निर्दोषों पर लगे आरोप अपने आप हट जाएंगे। सूरजभान सिंह ने चुनाव आयोग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "एक विधानसभा में 10-15 उम्मीदवार होते हैं। चुनाव वाले दिन सैकड़ों जवान सुरक्षा में रहते हैं लेकिन उम्मीदवारों की सुरक्षा क्यों नहीं सुनिश्चित होती? आयोग को यह देखना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कई जगह 340 से 350 तक बूथ हैं, ऐसे में उम्मीदवारों की सुरक्षा और चुनाव व्यवस्था सही ढंग से होनी चाहिए।

सूरजभान सिंह ने कहा कि लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को देखकर आम जनता का चुनाव आयोग से भरोसा उठ रहा है। मोकामा गोलीकांड के बाद दुलारचंद यादव के समर्थकों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह पर आरोप लगाया था। बाद में अनंत सिंह ने भी इस घटना के पीछे सूरजभान सिंह की साजिश होने का आरोप लगाया।

हालांकि, सूरजभान सिंह ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि मामले जांच हो। सच्चाई सामने आ जाएगी। दुलारचंद हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। राजनीतिक बयानों की झड़ी लग गई। फिलहाल, इस हत्याकांड ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है। महागठबंधन और NDA एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

OCTOBER 31, 20251:31 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: दुलारचंद हत्या मामले में अनंत सिंह समेत 5 पर FIR दर्ज, JDU प्रत्याशी पर लगे गंभीर आरोप

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जदयू (JDU) प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पाँच लोगों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। मृतक दुलारचंद यादव के पोते द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर, FIR में अनंत सिंह के अलावा उनके दो भतीजों—रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह—और उनके करीबी छोटन सिंह तथा कंजय सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है, साथ ही कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह मामला चुनावी माहौल के बीच बाहुबली नेता पर लगे गंभीर आरोपों के कारण तूल पकड़ गया है।

OCTOBER 31, 20251:16 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'जन सुराज में नहीं थे दुलारचंद यादव, लेकिन घटना जंगलराज दिखाती है': प्रशांत किशोर

मोकामा हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि जिनकी हत्या हुई है, वह व्यक्ति यानी दुलारचंद यादव आधिकारिक तौर पर जन सुराज में शामिल नहीं थे। हालांकि, उन्होंने माना कि दुलारचंद यादव वहां के जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में लगातार काम कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने इस हत्याकांड को 'जंगलराज' की घटना बताया और कहा कि यह घटना प्रशासन और विधि व्यवस्था में लगे लोगों की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनावी माहौल में इस तरह की हिंसा हो रही है।

OCTOBER 31, 20251:01 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने अनंत सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। मृतक दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने मोकामा से चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह पर सीधे तौर पर अपने दादा की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। रविरंजन ने दावा किया कि उनके दादा अनंत सिंह के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे और वे 'पढ़े-लिखे' लोग हैं, न कि 'AK-47 वाले'। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी भी हत्या हो सकती है और आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इसमें अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

OCTOBER 31, 202512:44 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: मुजफ्फरपुर में आज NDA का चुनावी शक्ति प्रदर्शन

बिहार चुनाव प्रचार के तहत आज मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपना चुनावी जोर दिखाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं, जहां वह कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के कुढ़नी मध्य विद्यालय मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता के समर्थन में आयोजित की जा रही है और उनके साथ सांसद रामप्रीत मंडल भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर, वरिष्ठ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी बोचहां विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। रूडी मैदापुर में लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुजफ्फरपुर जिले की इन दोनों सीटों पर NDA के वरिष्ठ नेताओं के दौरे से आज चुनावी सरगर्मी और भी तेज हो गई है।

OCTOBER 31, 202512:22 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव का तूफानी शेड्यूल, 9 नवंबर तक हर दिन करेंगे 10 रैलियां

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार की गति को अत्यधिक तेज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार तक कुल 27 रैलियां पूरी कर ली हैं और अब 9 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वह हर दिन 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। यह एक तूफानी गति है, जिसके तहत वह अंतिम पखवाड़े में लगभग पूरे राज्य को कवर करने की योजना बना रहे हैं। यदि यह सिलसिला जारी रहा, तो यादव केवल 12 दिनों में लगभग 120 रैलियां पूरी कर चुके होंगे। उनका यह प्रचार अभियान 2020 बिहार चुनावों की याद दिलाता है, जहां वह हेलीकॉप्टर से मंच तक दौड़ते थे और त्वरित भाषण के बाद तुरंत वापस उड़ान भरते थे। गुरुवार को भी उन्होंने प्रत्येक रैली स्थल पर मात्र 20-25 मिनट बिताए, जिनमें से 15 मिनट भाषण के लिए थे। इस 'तूफानी शेड्यूल' के दम पर वह पटना से सुबह 9:30 बजे निकलकर सूर्यास्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 10 रैलियां कर रहे हैं।

OCTOBER 31, 202512:10 PM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: खराब मौसम ने लगाया चुनावी प्रचार पर ब्रेक, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं की उड़ानें रद्द

बिहार में 'मोंथा साइक्लोन' का असर अब चुनावी प्रचार अभियान को बाधित कर रहा है। राज्य में तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण आज कई बड़े नेताओं की उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार के लिए निकलना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे अब तक रवाना नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव के अलावा, अन्य राजनीतिक दलों के कई नेताओं की चुनावी उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

OCTOBER 31, 202511:54 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: खराब मौसम के चलते नीतीश कुमार का हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, अब सड़क मार्ग से करेंगे प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में आज खराब मौसम ने असर डाला है, जिसके कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस बाधा के बाद, मुख्यमंत्री अब सड़क मार्ग से ही चुनावी प्रचार के लिए रवाना हुए हैं। नीतीश कुमार आज समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में रोड शो करते हुए सीधे जनता से जुड़ेंगे और उनके लिए वोट माँगेंगे। दिनभर के प्रचार अभियान के बाद, वे रात में अररिया में मंत्री संजय झा के संग्राम आवास पर विश्राम करेंगे, और संजय झा भी उनके साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

OCTOBER 31, 202511:32 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें और 4 नए शहरों में मेट्रो का वादा

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी 'सीतापुरम' के रूप में विकसित किया जाएगा। हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ-साथ दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित होंगे, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी , और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 'विकसित बिहार औद्योगिक मिशन' के तहत ₹1 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित कर औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी, जिसके लिए 'विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान' तैयार होगा।

OCTOBER 31, 202511:19 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: NDA के संकल्प पत्र में कनेक्टिविटी और शहरी विकास से 'विकसित बिहार' का विजन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने संकल्प पत्र में बिहार की गति और बुनियादी ढाँचे के विकास पर जोर दिया है। इसके तहत, 'बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान' प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें 7 एक्सप्रेसवे का निर्माण, 3,600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, और अमृत भारत एक्सप्रेस व नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार शामिल है। शहरी विकास के लिए न्यू पटना में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का वादा किया गया है।

OCTOBER 31, 202510:50 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: NDA के घोषणापत्र में 'विकसित बिहार' का रोडमैप, 'मिशन करोड़पति' और स्किलिंग पर जोर

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी किए गए अपने घोषणापत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि विकास को 'विकसित बिहार' के रोडमैप का आधार बनाया है। गठबंधन ने बिहार को 'ग्लोबल स्किलिंग सेंटर' के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है, जिसमें दलित समाज, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखा गया है। महिला समृद्धि पर बड़ा जोर देते हुए, NDA ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत ₹2 लाख तक की सहायता राशि देने का वादा किया है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाना है। इसके अतिरिक्त, NDA 'मिशन करोड़पति' के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेगा।

OCTOBER 31, 202510:38 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: KG से PG तक मुफ्त पढ़ाई, 125 यूनिट मुफ्त बिजली

NDA के संकल्प पत्र में हर परिवार को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके साथ ही KG से PG तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना। स्कूलों में मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता देना और युवाओं के लिए आधुनिक स्किल लैब की स्थापना करना। 'मेड इन बिहार फॉर द वर्ल्ड' मिशन के तहत कृषि निर्यात को दोगुना करने का वादा, 5 मेगा फूड पार्क का निर्माण, 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना, और बिहार को मखाना, मछली जैसे उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित करना।

OCTOBER 31, 202510:34 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 50 लाख करोड़ निवेश, मुफ्त बिजली और गरीबों के लिए 'पंचामृत गारंटी' पर जोर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है, जिसमें गरीबों और युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। गठबंधन ने राज्य के विकास के लिए कई बड़े और महत्त्वाकांक्षी वादे किए हैं। राज्य में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हों। गरीबों के लिए 'पंचामृत गारंटी' योजना, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकानों का निर्माण, और सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।

OCTOBER 31, 202510:29 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: NDA के घोषणापत्र में दलित, महिला, युवा और किसानों पर बड़ा फोकस

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए अपने संयुक्त घोषणापत्र में दलित समाज, महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। घोषणापत्र में हर युवा को नौकरी देने और कुल 1 करोड़ से अधिक नौकरी देने का बड़ा वादा किया गया है। 'महिला समृद्धि' पर जोर देते हुए, NDA ने 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने के लिए ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता देने और 'मिशन करोड़पति' शुरू करने का संकल्प लिया है। अति पिछड़ा वर्ग के लिए, गठबंधन ने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की बड़ी घोषणा की है, जिसका लक्ष्य सामाजिक समरसता और आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, किसानों के लिए 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत केंद्र की 'किसान सम्मान निधि' में ₹3,000 का 'टॉप अप' किया जाएगा, जिससे बिहार के किसानों को प्रति वर्ष कुल ₹9,000 मिलेंगे।

OCTOBER 31, 202510:28 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के लिए केंद्र देगा 3,000 रुपए: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि केंद्र सरकार 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' योजना में आर्थिक सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले से ही 'किसान सम्मान निधि' चलाई जा रही है। इसी तर्ज पर बिहार में शुरू की गई 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के लिए केंद्र सरकार प्रति किसान 3,000 रुपए का फंड देगी। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस नई राज्य योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा फंड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों को कुल 6,000 रुपए की राशि मिल सकेगी।

OCTOBER 31, 202510:28 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के लिए केंद्र देगा 3,000 रुपए: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि केंद्र सरकार 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' योजना में आर्थिक सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले से ही 'किसान सम्मान निधि' चलाई जा रही है। इसी तर्ज पर बिहार में शुरू की गई 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के लिए केंद्र सरकार प्रति किसान 3,000 रुपए का फंड देगी। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस नई राज्य योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा फंड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों को कुल 6,000 रुपए की राशि मिल सकेगी।

OCTOBER 31, 202510:07 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'छपरा को बेहतर दिशा में ले जाएंगे, शिक्षा और अस्पताल होंगे बेहतर': राजद नेता खेसारी लाल यादव

गायक और अभिनेता से नेता बने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और उन्हें भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि छपरा की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह अपनी पूरी हुनर और ताकत से छपरा की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। खेसारी लाल यादव ने प्राथमिकताएं बताते हुए कहा, 'हमारी कोशिश होगी कि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, और अस्पताल की व्यवस्था दूसरे शहरों से बेहतर हो।'

OCTOBER 31, 20259:57 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उपायों की चुनाव आयोग ने की समीक्षा

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों, अवैध धन, शराब और मुफ्त उपहारों के राज्य में प्रवेश को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों और नेपाल से लगी सीमाओं पर किए जा रहे सुरक्षा उपायों की समीक्षा की है। गुरुवार को हुई इस महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में बिहार के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रवर्तन एजेंसियों और रेलवे के अधिकारियों ने भी भाग लिया। चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, जिसका मुख्य उद्देश्य हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध वस्तुओं की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना है। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

OCTOBER 31, 20259:45 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: तेज बारिश के कारण पवन सिंह और मुकेश सहनी की जनसभाएं रद्द

बिहार में मोंथा चक्रवात का सीधा असर अब चुनावी रैलियों और प्रचार अभियान पर दिखना शुरू हो गया है। राज्य में तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण आज कई प्रमुख जनसभाओं को स्थगित करना पड़ा है। गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली पावर स्टार पवन सिंह की जनसभा को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया, जिसकी जानकारी एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने दी। इसी तरह, महागठबंधन के घटक दल वीआईपी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी की मोतिहारी जिले के केशरिया विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा भी स्थगित कर दी गई है।

OCTOBER 31, 20259:33 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: कुछ ही देर में जारी होगा NDA का घोषणापत्र, जेपी नड्डा और नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करने वाला है। यह घोषणापत्र राजधानी पटना में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित NDA गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस घोषणापत्र में NDA अपने साझा एजेंडे और अगले पांच वर्षों के लिए बिहार के विकास के लिए रोडमैप को जनता के सामने रखेगा।

OCTOBER 31, 20259:29 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: चक्रवात मोंथा चक्रवात के कारण बारिश की वजह से चुनावी प्रचार पर पड़ेगा असर

बिहार चुनाव प्रचार पर मोंथा चक्रवात का असर अब भी दिखाई दे रहा है। बीते दिन कई नेताओं की चुनावी सभाएं बारिश के कारण रद्द हो गईं थीं और उनके हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए थे। आज सुबह से भी कई जिलों में बारिश जारी है, जिसके कारण चुनावी कार्यक्रमों और शीर्ष नेताओं की रैलियों पर असर पड़ने की आशंका है। मौसम की इस चुनौती के चलते राजनीतिक दलों को अपने प्रचार कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है।

OCTOBER 31, 20259:14 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: JP नड्डा और योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कई जनसभाएं

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता आज राज्य में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो चुनावी रैलियां करेंगे: पहली बक्सर के ब्रह्मपुर में दोपहर 2 बजे, और दूसरी पटना के विक्रम में शाम 4 बजे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है: सीवान के पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे, वैशाली के लालगंज में दोपहर 1 बजे, और भोजपुर के अगिआंव में दोपहर 2:30 बजे।

OCTOBER 31, 20259:01 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव आज करेंगे ताबड़तोड़ 10 रैलियां, मुंगेर से समस्तीपुर तक मांगेंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। तेजस्वी यादव आज मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर जिलों में कुल 10 जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इन रैलियों के दौरान तेजस्वी यादव महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे और बिहार में 'बदलाव' की हुंकार भरते हुए अपनी सरकार के एजेंडे को जनता के सामने रखेंगे।

OCTOBER 31, 20258:47 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव ने मोकामा में हुए मर्डर पर पीएम मोदी और सरकार को घेरा

मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'चुनाव में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है' और RJD कभी भी हिंसा के पक्ष में नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपराधियों के बंदूक और गोली लेकर घूमने पर सवाल उठाते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 30 साल पुरानी बातें करते हैं, जबकि उन्हें '30 मिनट पहले क्या हुआ' वो देखना चाहिए। तेजस्वी ने सवाल किया कि 'किन लोगों ने इन अपराधियों को संरक्षण दिया है?' और आचार संहिता के दौरान बंदूक लेकर घूमने को 'कौन सा राज' कहा जाएगा।

OCTOBER 31, 20258:22 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार': केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा छठ महापर्व पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार की जनता यह तय कर चुकी है कि राज्य में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी। उन्होंने तर्क दिया कि बिहार के लोग अब केवल रोजगार और विकास चाहते हैं, और इसीलिए वे एनडीए के पक्ष में खड़े हैं।

OCTOBER 31, 20258:12 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: NDA आज जारी करेगा संयुक्त घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आज, 31 अक्टूबर को एक संयुक्त घोषणापत्र जारी करने वाला है। इस घोषणापत्र में गठबंधन के सभी प्रमुख दलों की साझा योजनाएं और वादे शामिल होंगे। NDA में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा - रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम - सेकुलर), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) पांच घटक दल शामिल है।

OCTOBER 31, 20258:06 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार में बढ़ीं राहुल गांधी की मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज हुआ मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने कुछ बयानों को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर की गई कथित 'अमर्यादित टिप्पणी' के संबंध में उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में एक शिकायत दर्ज कराया गया है। यह मामला अब राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। यह परिवाद मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर किया है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने सकरा विधानसभा क्षेत्र की रैली में पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप के मुताबिक, राहुल गांधी ने कथित रूप से कहा था कि 'पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर नाच भी लेंगे।'

OCTOBER 31, 20257:59 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: पप्पू यादव ने दुलारचंद के परिवार से की मुलाकात, 'अनंत सिंह' पर साधा निशाना

गुरुवार देर रात सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में मोकामा में चुनावी हिंसा का शिकार हुए जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। पप्पू यादव ने इस हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए बिना नाम लिए ही बाहुबली नेता अनंत सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि हर ऐसी घटना में अनंत सिंह का नाम क्यों सामने आता है? पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्ष के नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने चिंता जताई कि बाहुबली नेता सूरजभान सिंह का जीवन भी खतरे में हो सकता है।

OCTOBER 31, 20257:57 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'NDA खुद भीड़ के लिए 'नचनिया' लेकर घूम रही है': रोहिणी आचार्य का सम्राट चौधरी पर पलटवार

बिहार चुनाव से पहले चल रही जुबानी जंग में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव को कथित रूप से 'नचनिया' कहे जाने पर तीखा पलटवार किया है। रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा, 'हां, वे दूसरों को नचनिया कहेंगे क्योंकि उनके पास है ही कौन?' उन्होंने बीजेपी और NDA में शामिल कलाकारों, जिनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी और कंगना रनौत जैसे नाम शामिल हैं, का हवाला देते हुए कहा कि NDA अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए खुद 'नचनिया' लेकर घूम रही है। रोहिणी आचार्य ने सवाल किया कि क्या उन कलाकारों को कोई शर्म नहीं आती, जिनके चेहरों का इस्तेमाल भीड़ इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है?

OCTOBER 31, 20257:53 AM IST

Bihar Chunav 2025 Live Updates: मोकामा में हुआ खूनी खेल, जन सुराज उम्मीदवार के समर्थक की गोली मारकर हत्या

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद चुनावी हिंसा भड़क उठी है। गुरुवार को मोकामा के घोसवरी इलाके में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके समर्थक और रिश्तेदार दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खूनी घटना से पूरे इलाके में भारी तनाव बढ़ गया है। हमले का सीधा आरोप NDA उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा है, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने घटना की भयावहता बताते हुए कहा कि हमलावर (जिनमें कुछ सरकारी और निजी गनर भी थे) लाठी-डंडों के साथ उनकी गाड़ियों पर टूट पड़े थे, गाड़ियों के शीशे तोड़े और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।