Get App

Bihar Rajya Sabha Elections: सभी पांचों सीटों पर NDA ने मारी बाजी, महागठबंधन को झटका...चार विधायकों ने बिगाड़ा समीकरण

Bihar Rajya Sabha Elections: भाजपा गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत पांच उम्मीदवार मैदान में थे। एनडीए के सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। इस गठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं, जिससे एनडीए को साफ बढ़त मिलती दिखाई दी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:33 PM
Bihar Rajya Sabha Elections: सभी पांचों सीटों पर NDA ने मारी बाजी, महागठबंधन को झटका...चार विधायकों ने बिगाड़ा समीकरण
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के 1 विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया। वहीं महागबंधन के चार विधायकों के वोट ना डालने की वजह से 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली। द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार जीत गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा अब राज्यसभा के सदस्य बनेंगे।

तेजस्वी ने साधा बीजेपी पर निशाना 

वहीं राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर विपक्ष के नेता और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर मनी पावर और मशीन तंत्र  का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमारे विधायकों ने धोखा न दिया होता था तो हमारी जीत तय थी। वहीं राज्यसभा चुनाव नतीजों पर RJD के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा, "जीतने के बावजूद हम हार गए। हमारे पास ज़रूरी संख्या थी। इसमें 'हॉर्स ट्रेडिंग' हुई है, और जो चार वोटर वोट डालने नहीं आए, वे हमारे ही गठबंधन के थे। "

राज्यसभा चुनाव नतीजों पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "NDA के सभी पांचों उम्मीदवार जीत गए हैं और मैं सभी को बधाई देता हूं। जिस तरह से NDA अब तक जीतता आया है, भविष्य में भी वह इसी तरह जीतता रहेगा। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें