Get App

CIBIL Score: सिर्फ अच्छे CIBIL स्कोर से नहीं चलेगा काम, अब लोन देने से पहले ये चीजें भी देखते हैं बैंक

CIBIL score: अब सिर्फ अच्छा CIBIL स्कोर लोन के लिए काफी नहीं है। बैंक लोन मंजूर करने से पहले कई फैक्टर्स देखते हैं। जानिए नए लोन अप्रूवल नियम और किन कारणों से रिजेक्शन हो सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 4:37 PM
CIBIL Score: सिर्फ अच्छे CIBIL स्कोर से नहीं चलेगा काम, अब लोन देने से पहले ये चीजें भी देखते हैं बैंक
अच्छा CIBIL स्कोर होने के बावजूद लोन मिलना मुश्किल हो सकता है।

CIBIL Score: एक समय था जब ऊंचा CIBIL स्कोर लोन मिलने का सबसे बड़ा आधार माना जाता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। बैंक और NBFC अब सिर्फ इस एक नंबर पर भरोसा नहीं कर रहे, बल्कि आपकी पूरी फाइनेंशियल स्थिति को समझकर फैसला ले रहे हैं।

अब लोन देने का तरीका ज्यादा डेटा-बेस्ड और गहराई वाला हो गया है। सिर्फ पुराने रिपेमेंट रिकॉर्ड नहीं, बल्कि आपकी मौजूदा इनकम, खर्च और व्यवहार भी उतने ही अहम हो गए हैं।

SalarySe के को-फाउंडर पीयूष बगारिया के मुताबिक, अब लेंडर्स CIBIL स्कोर को अकेले फैसला लेने का आधार नहीं मानते। उनका कहना है कि अच्छा स्कोर सिर्फ एक हिस्सा है, असली तस्वीर उसके अंदर छिपे फैक्टर्स से बनती है। अब क्रेडिट मॉडल ज्यादा एडवांस हो चुके हैं और सिर्फ स्कोर देखकर निर्णय नहीं लिया जाता।

अब कई चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। जैसे कि क्रेडिट कितना इस्तेमाल हो रहा है, क्रेडिट हिस्ट्री कितनी लंबी है, इनकम कितनी नियमित है। इसी वजह से कई बार अच्छा स्कोर होने के बावजूद लोन रिजेक्ट हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें