Get App

अब सिर्फ 'दलाल स्ट्रीट' नहीं, 'वॉल स्ट्रीट' से भी होगी कमाई! भारतीय निवेशकों के लिए अमेरिकी शेयर खरीदना हुआ बेहद आसान

Invest US Stocks From India: अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वहां आप किसी शेयर का एक छोटा सा हिस्सा यानी 'फ्रैक्शनल शेयर' भी खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी वैश्विक कंपनी का एक शेयर लाखों रुपये का है, तो आपको पूरा शेयर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपनी क्षमता के अनुसार महज कुछ हजार रुपये में भी उसका एक हिस्सा खरीदकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:59 PM
अब सिर्फ 'दलाल स्ट्रीट' नहीं, 'वॉल स्ट्रीट' से भी होगी कमाई! भारतीय निवेशकों के लिए अमेरिकी शेयर खरीदना हुआ बेहद आसान
आज भारत का एक रिटेल निवेशक अपने मोबाइल फोन से सीधे एपल, अमेजन, टेस्ला के शेयर खरीद रहा है

Invest in US Stocks from India: कुछ साल पहले तक भारतीय निवेशकों के लिए ग्लोबल मार्केट यानी विदेशी कंपनियों में पैसा लगाना एक बेहद जटिल काम माना जाता था। आम तौर पर लोग सोचते थे कि विदेशों में अकाउंट खुलवाना, भारी-भरकम कागजी कार्रवाई को संभालना और अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करना सिर्फ बेहद अमीर लोगों (HNI) या एनआरआई (NRI) के बस की बात है।

लेकिन पिछले कुछ सालों में भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री और डिजिटल बदलावों ने इस पूरी धारणा को बदल कर रख दिया है। आज भारत का एक सामान्य रिटेल निवेशक भी अपने मोबाइल फोन से ऐप के जरिए सीधे एपल, अमेजन, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के शेयर कानूनी रूप से खरीद रहा है।

क्या भारत से अमेरिकी शेयरों में निवेश करना है लीगल?

भारतीय नागरिक पूरी तरह कानूनी दायरे में रहकर अमेरिकी शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक खास नियम काम करता है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें