Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार के बिना विधवा हो जाएगा बिहार', राज्यसभा जाने पर सीएम के बहनोई का बड़ा बयान! पटना में JDU ऑफिस में तोड़फोड़

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के विरोध में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए है। उनके समर्थक इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने भी सीएम के राज्यसभा जाने पर नाराजगी जताई है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का ऐलान कर चुके हैं

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के फैसले ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं और सपोर्टर्स को हैरान कर दिया है। JDU के कार्यकर्ता पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के विरोध में JDU कार्यकर्ता पटना स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। दफ्तर में तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं।

नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

नीतीश के बहनोई नाराज


नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने सीएम के राज्यसभा जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "बिहार और नीतीश जी के साथ ठीक नहीं हुआ। नीतीश कुमार के बिना बिहार विधवा हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि बीच में ही उन्हें राज्यसभा भेजना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो नीतीश जी ने काम किया उसे कोई भूल नहीं सकता।

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश ने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री एवं राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन जताया है। उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नयी पहचान प्रस्तुत कर रहा है।"

कुमार ने राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। उन्होंने X पर कहा, "इसी आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में भी आपसे मेरा संबंध बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प अडिग रहेगा। राज्य में बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।"

नीतीश कुमार की अगुवाई में हुआ था चुनाव

वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी जीत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने से अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किसी नेता के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।

यदि ऐसा होता है तो बिहार को पहली बार BJP का मुख्यमंत्री मिलेगा। हिंदी भाषी राज्यों में बिहार ही अब तक ऐसा राज्य रहा है जहां BJP का मुख्यमंत्री नहीं रहा है। बिहार से राज्यसभा की पांच सीट के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Rajya Sabha: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार! बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए कुमार का संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।