Get App

Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार के बिना विधवा हो जाएगा बिहार', राज्यसभा जाने पर सीएम के बहनोई का बड़ा बयान! पटना में JDU ऑफिस में तोड़फोड़

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के विरोध में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए है। उनके समर्थक इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने भी सीएम के राज्यसभा जाने पर नाराजगी जताई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 1:28 PM
Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार के बिना विधवा हो जाएगा बिहार', राज्यसभा जाने पर सीएम के बहनोई का बड़ा बयान! पटना में JDU ऑफिस में तोड़फोड़
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का ऐलान कर चुके हैं

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के फैसले ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं और सपोर्टर्स को हैरान कर दिया है। JDU के कार्यकर्ता पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के विरोध में JDU कार्यकर्ता पटना स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। दफ्तर में तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं।

नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

नीतीश के बहनोई नाराज

नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने सीएम के राज्यसभा जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "बिहार और नीतीश जी के साथ ठीक नहीं हुआ। नीतीश कुमार के बिना बिहार विधवा हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि बीच में ही उन्हें राज्यसभा भेजना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो नीतीश जी ने काम किया उसे कोई भूल नहीं सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें