Compromised PM Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (25 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी पर उसके 'कम्प्रोमाइज्ड पीएम' (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने पूरे कार्यकाल में बार-बार देश की सीमाओं को लेकर समझौते किए। साथ ही उन्होंने हमेशा के लिए उनका पुन: निर्धारण कर दिया। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर कांग्रेस के हमले की पृष्ठभूमि में बीजेपी ने विपक्षी दल पर पलटवार किया है।
