वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के नेता वुंगजागिन वाल्टे को अंतिम श्रद्धांजलि दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संदेश में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, वुंगजागिन वाल्टे को मणिपुर के लोगों की सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में उनके विचार हमेशा संतुलित और समझदारी भरे होते थे। उनके निधन से दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वाल्टे का निधन मणिपुर के हाल के कठिन और अशांत दौर के बाद एक लंबे संघर्ष का अंत माना जा रहा है। उन्हें एक समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी सेवा और साहस ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक माहौल पर गहरा प्रभाव डाला।