MobiKwik Q1 Results: स्टॉक मार्केट की शानदार रौनक में आज जब मोबीक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम्स ने कारोबारी नतीजे पेश किए तो इसके शेयर झूम उठे। फिनटेक कंपनी के लिए जून तिमाही लगातार तीसरी तिमाही मुनाफे वाली रही तो लगातार 14वीं तिमाही रिकॉर्ड जीएमवी ग्रोथ रहा। इस शानदार नतीजे पर शेयर 8% से अधिक उछल पड़े। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.66% की बढ़त के साथ ₹214.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.76% उछलकर ₹222.95 तक पहुंच गया था।
