बुलेट बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयरों में 3 अगस्त को दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 8055 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 8000 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी ने शनिवार, 1 अगस्त को डेटा शेयर किया था कि रॉयल एनफील्ड की जुलाई महीने में कुल बिक्री 1,18,232 मोटरसाइकिलों की रही। यह एक साल पहले की 88,045 यूनिट्स की बिक्री से 34 प्रतिशत ज्यादा है।
