Get App

Blinkit राइडर बना असली हीरो, चूहे मारने की दवा का ऑर्डर रोककर महिला की बचाई जान

Blinkit Rider: तमिलनाडु में एक बड़े हादसे को टालकर Blinkit के एक डिलीवरी राइडर ने सबका दिल जीत लिया है। एक सामान्य डिलीवरी उस समय जान बचाने का मौका हो गई जब उसे चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट का ऑर्डर मिला। उसकी सूझबूझ ने एक परेशान महिला की जान बचा ली।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 2:46 PM
Blinkit राइडर बना असली हीरो, चूहे मारने की दवा का ऑर्डर रोककर महिला की बचाई जान
Blinkit राइडर बना असली हीरो, चूहे मारने की दवा का ऑर्डर रोककर महिला की बचाई जान

Blinkit Rider: तमिलनाडु में एक बड़े हादसे को टालकर Blinkit के एक डिलीवरी राइडर ने सबका दिल जीत लिया है। एक सामान्य डिलीवरी उस समय जान बचाने का मौका हो गई जब उसे चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट का ऑर्डर मिला। उसकी सूझबूझ ने एक परेशान महिला की जान बचा ली।

बता दें कि डिलीवरी पार्टनर दिए गए पते पर ऑर्डर लेकर रवाना हुआ, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई। दरवाजा खोलते समय ऑर्डर देने वाली महिला बेहद परेशान और रोती हुई दिखाई दी।

डिलीवरी राइडर ने किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर, Blinkit डिलीवरी राइडर को तमिल में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “कुल तीन चूहे मारने की दवा। पता नहीं उसने ये ऑर्डर करते समय क्या सोचा था। लेकिन उसे इतना रोते हुए देखकर मुझे समझ आया कि उसे कोई समस्या थी जिसकी वजह से उसने ये ऑर्डर किया। लेकिन जब मैं ग्राहक के पास पहुंचा, तो मैं ये ऑर्डर ऐसे ही नहीं दे सका। वह रोती ही जा रही थी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें