Vodafone Idea share : वोडाफोन आइडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर में वोडाफोन की 6 सर्किल में स्पेक्ट्रम वैलिडिटी खत्म होगी। 5 दिसंबर वैलिडिटी की आखिरी तारीख है। कंपनी स्पेक्ट्रम री-न्यू नहीं करेगी इस एक्सक्लूसिव खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि VI की 6 सर्किल में स्पेक्ट्रम वैलिडिटी खत्म होने वाली है। दिसंबर में 6 सर्किल में स्पेक्ट्रम वैलिडिटी खत्म होगी। 5 दिसंबर के करीब 40 MHz स्पेक्ट्रम की वैलिडिटी समाप्त होगी। इसमें 900 MHz और 1800 MHz बैंड का स्पेक्ट्रम शामिल है।
