प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरे करने में भारत का मत्स्य उद्योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश का मछली पालन और निर्यात का उद्योग न सिर्फ रोजगार के अवसर बढा रहा है बल्कि देश के विकास में भी इसका एक बड़ा रोल है। पीएम मोदी के इसी सपने को पूरा करने के लिए इस उध्योग के आधुनीकिकरण पर सरकार ने पूरा जोर लगा दिया है। मछली पालन से लेकर सीफूड के निर्यात तक के काम के नयी तकनीक से जोड़कर ऐसा माहौल बनाया गया है कि अमरीकी टैरिफ की जोरदार मार झेलने के बावजुद भी भारत के सी फूड यानि समुद्री खाद्य निर्यात ने उल्लेखनीय सुदृढ़ता का परिचय दिया है। अमेरिकी टैरिफ के 58.26% तक बढ़ने के बावजूद, निर्यात मूल्य वित्त वर्ष 2024-25 के ₹62,408 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में ₹72,325.82 करोड़ तक पहुंच गया है।
