Get App

ईद बाजार में दिखा ऐसा VIP बकरा, कीमत सुनकर हर कोई रह गया हैरान, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: ईद-उल-अजहा से पहले देशभर के बकरा बाजारों में इस बार अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महंगे और अनोखे बकरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। कोई बकरा लाखों में बिक रहा है तो किसी की कीमत करोड़ों तक बताई जा रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 25, 2026 पर 1:37 PM
ईद बाजार में दिखा ऐसा VIP बकरा, कीमत सुनकर हर कोई रह गया हैरान, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: पंजाब और हरियाणा की बीटल नस्ल अपने बड़े आकार के लिए काफी पसंद की जा रही है।

ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही देशभर के बकरा बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। इस बार बाजारों में सिर्फ खरीदारों की भीड़ ही नहीं, बल्कि लाखों और करोड़ों रुपये के ‘VIP बकरे’ भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बकरे अपने बड़े आकार, अलग रंग और खास निशानों की वजह से लोगों को हैरान कर रहे हैं। कोई बकरा 31 लाख का बताया जा रहा है तो किसी की कीमत करोड़ों तक पहुंच चुकी है। इन महंगे बकरों को देखने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और इंटरनेट पर भी इनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खास बात यह है कि इस बार भीषण गर्मी और कम सप्लाई की वजह से सामान्य बकरों के दाम भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं, जिससे ईद से पहले बाजार का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है।

51 लाख से 4 करोड़ तक पहुंचे दाम

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में एक बकरे की कीमत 51 लाख रुपये बताई जा रही है। लोग उसे देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने तक पहुंच रहे हैं। वहीं वडोदरा का एक व्यापारी “चांद” नाम के बकरे को ऑटो में लेकर जाता नजर आया। उसके शरीर पर बने खास प्राकृतिक निशानों की वजह से उसकी कीमत 31 लाख रुपये बताई गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें