पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति भी तेज होती जा रही है। चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना बंगाल की राजनीति में नया नहीं है। ऐसा ही नजारा इस समय विपक्षी नेता सुवेंदु आधिकारी के विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में देखने को मिल रहा है।
