Get App

कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराए सात आतंकी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। 8 और 9 मई के बीच की रात को बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकी धांधर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठियों की मदद के लिए कवरिंग फायर दिया

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 09, 2025 पर 3:11 PM
कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराए सात आतंकी
घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने की बीएसएफ की सफलता का केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी इलाकों से रहने वाले लोगों को निकालने का काम चल रहा है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। 8 और 9 मई के बीच की रात को बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया। सीएनबीसी-टीवी18 को बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकी धांधर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठियों की मदद के लिए कवरिंग फायर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इसे लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "बीएसएफ ने 8-9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। बीएसएफ ने बताया कि कम से कम सात आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तानी चौकी धांधर को भारी नुकसान पहुंचा।"

बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को निकालने का काम जारी

घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने की बीएसएफ की सफलता का केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी इलाकों से रहने वाले लोगों को निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि किसी भी नागरिक को कोई दिक्कत न हो और आने-जाने की व्यवस्था मुफ्त प्रदान की जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें