Get App

Ola Uber Rapido Strike: आज से कैब आधारित बाइक टैक्सी सेवाएं ठप! ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने बुलाया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’

Ola Uber Rapido Strike: शनिवार, 7 फरवरी को देशभर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह है ऐप-आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल होंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 9:48 AM
Ola Uber Rapido Strike: आज से कैब आधारित बाइक टैक्सी सेवाएं ठप! ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने बुलाया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’
आज से कैब आधारित बाइक टैक्सी सेवाएं ठप! ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने बुलाया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’

Ola Uber Rapido Strike: शनिवार, 7 फरवरी को देशभर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह है ऐप-आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। हड़ताल के दौरान ड्राइवर एक साथ अपने कैब और बाइक टैक्सी ऐप बंद कर देंगे, जिससे सेवाएं प्रभावित होंगी।

यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और अन्य राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आयोजित की गई है।

X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी बयान में TGPWU ने कहा, "पूरे भारत में ऐप-आधारित परिवहन कर्मचारी 7 फरवरी को अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल करेंगे। न न्यूनतम किराया है, न कोई नियम, और लगातार शोषण हो रहा है। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें