Get App

क्रूड शॉक से राहत के लिए सरकार ने ₹10000 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान, आम जनता और एयरलाइंस को ऐसे होगा बड़ा फायदा

₹10000 Crore Package for ATF: हवाई ईंधन संकट के बीच विमानन कंपनियों ने सरकार से एटीएफ के प्राइसिंग मैकेनिज्म की समीक्षा करने की गुहार लगाई थी। ईरान युद्ध के कारण भारी दबाव झेल रही एयरलाइंस कंपनियों और महंगे हवाई सफर से परेशान आम यात्रियों के लिए इसे एक बड़ा बूस्टर डोज माना जा रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 4:37 PM
क्रूड शॉक से राहत के लिए सरकार ने ₹10000 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान, आम जनता और एयरलाइंस को ऐसे होगा बड़ा फायदा
मिडिल ईस्ट संकट की वजह से हवाई ईंधन की कीमतों में आ रहे बेतहाशा उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है

₹10000 Crore Package for ATF: मिडिल ईस्ट में ईरान संकट के चलते आसमान छूती कच्चे तेल की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 3 जून को ₹10000 करोड़ के विशेष पैकेज को मंजूरी दे दी है। युद्ध के बढ़ने की आशंका के बीच इस पैकेज से भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

इसका मुख्य उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को संकट के समय वित्तीय सहायता देना है, ताकि वे भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को स्थिर कीमतों पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की सप्लाई कर सकें। ईरान युद्ध के कारण भारी दबाव झेल रही एयरलाइंस कंपनियों और महंगे हवाई सफर से परेशान आम यात्रियों के लिए इसे एक बड़ा बूस्टर डोज माना जा रहा है।

कैसे काम करेगा यह ₹10000 करोड़ का राहत पैकेज?

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सहायता पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अनुदान मांगों के माध्यम से सरकारी तेल कंपनियों को ब्याज मुक्त एडवांस के रूप में दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें